Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन

August 19, 2026

रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

August 19, 2026

स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, August 19
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं संवर रहा बचपन का भविष्य
रायपुर

जहां बारिश में टपकती थी छत, अब वहीं संवर रहा बचपन का भविष्य

Author AuthorBy Author AuthorAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

विकसित भारत-जी राम जी से मसीरा को मिला नया आंगनबाड़ी भवन, सुरक्षित माहौल में सीख रहे नौनिहाल

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों के सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव मजबूत हो रही है। इसी बदलाव की एक प्रेरक तस्वीर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत मसीरा में देखने को मिल रही है, जहां विकसित भारत जी-राम-जी योजना के माध्यम से निर्मित नए आंगनबाड़ी भवन ने नौनिहालों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सीखने के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया है। कभी कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के भवन में बच्चों की खिलखिलाहट और सीखने की गतिविधियों से गुलजार है।
मसीरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हीरामणी राजवाड़े बताती हैं कि पहले आंगनबाड़ी केंद्र कच्चे मकान में संचालित होता था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण बच्चों को बैठाने और शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने में परेशानी होती थी। इससे अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती थी।
आंगनबाड़ी केंद्र की इस समस्या को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच श्री बुधराम सिंह के समक्ष नए आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता रखी। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेजा गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत नए आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया।
सुरक्षित आंगनबाड़ी भवन से बढ़ा बच्चों और अभिभावकों का भरोसा
नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। अब बच्चों को बारिश, धूप और मौसम की अन्य परेशानियों से सुरक्षित वातावरण मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है और अभिभावकों का भरोसा भी बढ़ा है।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां कराई जा रही हैं। साथ ही पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।
विकास की योजना से संवरा बचपन
मसीरा का नया आंगनबाड़ी भवन इस बात का उदाहरण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से बच्चों के विकास और अभिभावकों के विश्वास पर सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नया आंगनबाड़ी भवन न केवल आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन को सुगम बना रहा है, बल्कि नौनिहालों को सीखने, खेलने और स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन

August 19, 2026

रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

August 19, 2026

स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 19, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • नवा रायपुर में दौड़ेंगी 43 आधुनिक ई-बसें, 302.67 करोड़ की लागत से बनेंगे नए शासकीय भवन
  • रायपुर में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रैक पर रखा था 7 फीट लंबा लोहे का पाइप, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
  • स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए समन्वित व्यवस्था के निर्देश
  • ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवगाथा से रूबरू हो रहे विद्यार्थी, टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी ने जगाया देशभक्ति का भाव

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.