शिक्षक ने की 1800 किलोमीटर की यात्रा पूरी, दे रहे नशामुक्ति का संदेश
K.W.N.S.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले संतोष गुप्ता एक शिक्षक हैं. संतोष समय-समय पर साइकिल से जागरूकता यात्रा निकालते रहते हैं. इस बार भी संतोष मुंगेली जिले से अपनी साइकिल यात्रा पर निकल चुके हैं. संतोष इस बार प्रदूषण और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
नशामुक्ति, फिट शरीर और फिजूलखर्ची रोकने का संदेश लेकर मुंगेली के युवा शिक्षक संतोष गुप्ता प्रदेश के सभी 33 जिलों की साइकिल यात्रा पर निकले हैं. 10 दिन पहले उन्होंने मुंगेली से यात्रा प्रारंभ की और बुधवार को लगभग 1800 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर गरियाबंद पहुंचे. संतोष मुंगेली जिले से निकलकर पूरे छत्तीसगढ़ में भ्रमण करने वाले हैं. गरियाबंद उनके इस भ्रमण का 18 वां जिला है. संतोष ने साइकिल चलाकर नशामुक्ति, ग्रीन एनर्जी के फायदे, ईंधन से बढ़ते प्रदूषण, दुर्घटना नियंत्रण, बच्चों को मोबाइल से दूरी बनाए रखने जैसे संदेशों का प्रचार प्रसार किया. इस बार संतोष की साइकिल यात्रा राज्य