panchayattantra24.-रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत स्थित वरिष्ठजनों के देखभाल गृह “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचे, इस अवसर एसएसपी शशि मोहन का आश्रम में सेवा कार्य में लगे बच्चों और स्टाफ द्वारा फूलों से आत्मीय स्वागत किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रायगढ़ की संस्था “रिहैब फाउण्डेशन” द्वारा संचालित इस आश्रम को पिछले कई वर्षों से श्रीमती जस्सी फिलिप्स की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। श्रीमती जस्सी फिलिप्स ने जानकारी दी कि “रिहैब फाउण्डेशन” छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था है। विशेष अवसरों और त्योहारों पर प्रशासन, पुलिस के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आश्रम में आकर वृद्धजनों से मुलाकात करते हैं। उन्होंने एसएसपी के आश्रम पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग की सीनियर सिटीजन सेल (Senior Citizen Cell) बुजुर्गों की सुरक्षा, कानूनी सहायता और उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि समाज में कई संस्थाएं वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य कर रही हैं, लेकिन अपने बुजुर्गों की देखभाल करना हम सभी का पहला दायित्व है। एसएसपी ने आश्रम में रह रहे सभी वरिष्ठजनों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें पुलिस विभाग से किसी प्रकार की सहायता या आवश्यकता हो तो वे अवश्य बताएं, पुलिस अपने स्तर पर हर संभव मदद का प्रयास करेगी।
इस दौरान जस्सी फिलिप्स ने एक बुजुर्ग महिला का आधार कार्ड उनके परिजनों द्वारा नहीं दिए जाने की जानकारी दी, जिस पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को संबंधित महिला को आधार कार्ड दिलाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आगे रायगढ़ पुलिस हर त्योहार समाज के हर वर्ग के साथ मिलजुल कर मनाएगी। उन्होंने जिले में संचालित सीनियर सिटीजन सेल की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर संपर्क करने कहा गया ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
