Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » तोषगांव प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास: दूरदराज की बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, 100% नामांकन के साथ बेहतर परिणाम
रायपुर

तोषगांव प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास: दूरदराज की बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, 100% नामांकन के साथ बेहतर परिणाम

Author AuthorBy Author AuthorMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। सरायपाली विकासखण्ड में स्थित ग्राम तोषगांव का प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास दूरदराज के अंचलों से आने वाली बालिकाओं के लिए किसी आशा की किरण से कम नहीं है, यहां उन्हें सुरक्षित आवास व सकारात्मक वातावरण के साथ उनके सपनों को नई दिशा प्रदान की जा रही है। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद यहां की छात्राएं निरंतर शिक्षा की ओर अग्रसर हैं और अपने भविष्य को संवारने में जुटी हुई हैं।
इस छात्रावास में कमजोर परिवार एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्राओं के लिए विद्या, विनय और अनुशासन को आधार बनाकर एक सशक्त शैक्षिक माहौल तैयार किया गया है। स्वच्छ और हवादार कमरों में रहने की सुविधा, पौष्टिक भोजन और शांत पुस्तकालय का वातावरण छात्राओं को पढ़ाई के प्रति पूरी तरह केंद्रित रखता है, वहीं खेलकूद की गतिविधियाँ उनके शारीरिक विकास को भी सुनिश्चित करती हैं। दिन की शुरुआत सुबह योग, व्यायाम और सामूहिक प्रार्थना से होती है, जिससे छात्राओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके बाद निर्धारित अध्ययन समय के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई की आदत डाली जाती है। यह दिनचर्या उनके शैक्षणिक स्तर को मजबूत करने के साथ समय प्रबंधन और आत्म अनुशासन भी सिखाती है।
छात्रावास में बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के लिए समाचार पत्र वाचन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया गया है। छात्राएँ प्रतिदिन हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्रों का अध्ययन करती हैं, जिससे उनका सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स मजबूत होता है। इसी क्रम में कैरियर काउंसलिंग सत्र भी इस छात्रावास की एक विशेष पहल है, जहाँ विशेषज्ञों और पूर्व छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी जाती है। छात्रावास अधीक्षक और छात्राओं के बीच आत्मीय संबंध है। अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए अभिभावक की तरह छात्राओं की समस्याओं को समझते और उनका समाधान करते हैं।
शिक्षा के साथ-साथ छात्रावास में सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का भी नियमित आयोजन किया जाता है, जिससे छात्राओं की प्रतिभा निखरती है और उनमें आत्मविश्वास तथा नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आज प्री मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास आवासीय सुविधा के साथ सशक्त मंच बन चुका है जो ग्रामीण बालिकाओं के सपनों को उड़ान दे रहा है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.