Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » केआईटीजी 2026 में ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, तैराकी में जीता पहला महिला स्वर्ण
रायपुर

केआईटीजी 2026 में ओडिशा की अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, तैराकी में जीता पहला महिला स्वर्ण

Author AuthorBy Author AuthorMarch 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। कभी-कभी एक कक्षा में उठाया गया छोटा-सा हाथ जिंदगी की दिशा बदल देता है। साल 2022 में, जब एक खेल शिक्षक ने छात्रों से अलग-अलग खेल चुनने को कहा, तब 11 वर्षीय अंजलि मुंडा ने चुपचाप तैराकी को चुना। एक ऐसा खेल जिसे वह सिर्फ पानी में खेलने के वाले खेल के रूप में जानती थीं। चार साल बाद, ओडिशा की यह किशोरी इतिहास रच चुकी है और रायपुर में जारी पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता बन गई है।
ओडिशा के जाजपुर जिले के गहिरागड़िया गांव (भुवनेश्वर से लगभग 100 किमी दूर) की रहने वाली अंजलि का पानी से रिश्ता शुरुआत में केवल मज़े तक सीमित था, किसी औपचारिक प्रशिक्षण से नहीं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटी अंजलि के पिता एक स्थानीय फैक्ट्री में वैन चालक हैं। वह 10 साल की उम्र में कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज(KISS) पहुंचीं, जहां जनजातीय छात्रों को निःशुल्क शिक्षा और आवास मिलता है। KITG 26 Website URL https://tribal.kheloindia.gov.in/
शुरुआत में वह अपनी बड़ी बहन से प्रेरित थीं, जो तीरंदाजी करती हैं, लेकिन अंजलि ने तैराकी में अपनी अलग राह चुनी। पानी में सहजता ने धीरे-धीरे प्रतिस्पर्धी आत्मविश्वास का रूप लिया। तैराकी शुरू करने के एक साल बाद ही उन्होंने एक स्थानीय क्लब टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। एक ऐसा पल जो आज भी उनके लिए खास है। अंजलि ने कहा, “वह मेरे जीवन का पहला पदक था और बहुत खास था। इससे मुझे विश्वास मिला कि मैं इस खेल में अच्छा कर सकती हूं। मैं अपने कोचों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मेरी ट्रेनिंग में मेहनत की।” बुधवार को उन्होंने इस भरोसे को सच साबित किया। 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 2:39.02 सेकंड का समय निकालकर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही तैराकी की मजबूत टीम कर्नाटक को पहले दिन के सभी छह स्वर्ण जीतने से भी रोक दिया।
अंजलि अपनी सफलता का श्रेय खेल मंत्रालय की पहल, खासकर अस्मिता लीग(एचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन्स बाय इंस्पायरिंग वुमन थ्रू एक्शन) को देती हैं। 2024 में संभलपुर में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता लीग में उन्होंने दो रजत पदक जीते थे और दो अन्य इवेंट्स में भी पदक के करीब रहीं। अंजलि ने कहा, “इन पदकों ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया। मुझे लगा कि मैं बड़े टूर्नामेंट में भी अच्छा कर सकती हूँ।” हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता(यू-15 & यू-18) स्विमिंग लीग (ईस्ट जोन) में भी उन्होंने दो रजत पदक जीते और उसी फॉर्म को रायपुर में जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला स्वर्ण हासिल किया। हालांकि, इस बड़ी उपलब्धि के बावजूद अंजलि पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनका लक्ष्य अपने 2:25 के पर्सनल बेस्ट को बेहतर करना था। गुवाहाटी से रायपुर की लगातार यात्रा ने उनकी दिनचर्या प्रभावित की — यहां तक कि रेस से पहले भूख न लगने के कारण उन्होंने सिर्फ अंगूर खाकर ही पूल में उतरना पड़ा। अब उनकी नजर आगे की चुनौतियों पर है। 15 वर्षीय अंजलि अब महिलाओं की 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में अपने पर्सनल बेस्ट को बेहतर करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी — यह साबित करने के लिए कि उनका यह स्वर्ण पदक केवल शुरुआत है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा

November 27, 2026

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

November 27, 2026

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और सुलभ उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
  • संसद सत्र से पहले राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भरा दंभ, कहा- पास होकर रहेगा महिला आरक्षण बिल, विपक्ष कुछ भी करे
  • AICC सचिव बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे कोको पाढ़ी, रायपुर एयरपोर्ट पर हजारों समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.