panchayattantra24.- बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चितावर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही रात में 17 बकरा-बकरियों की लाश एक साथ मिली। यह सभी मवेशी स्थानीय किसान प्रेमलाल बिरको के थे, इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल है।
पशुओं के पेट फटे हुए थे और उनके शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इन साक्ष्यों को देखते हुए यह सामान्य मौत नहीं बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति या समूह द्वारा की गई क्रूर हत्या की आशंका जताई जा रही है। एक साथ 17 मवेशियों की मौत से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक नुकसान पहुँचा है। फिलहाल तखतपुर इस पुरे मामले की जाँच मे जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
