panchayattantra24.-बलौदाबाजार। जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भाटापारा तहसील के खपराडीह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा कर यहां चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया और फसल विविधीकरण व उन्नत नर्सरी विकास पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र की लोकेशन को उपयुक्त बताते हुए निर्देश दिए कि यहां एक मॉडल तैयार किया जाए, जिससे किसान आधुनिक और लाभकारी खेती की तकनीक समझ सकें और उसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विशेष रूप से पाम ऑयल की खेती को लाभकारी बताते हुए किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित करने को कहा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पाम ऑयल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी विकसित की जाए, ताकि किसानों को पौधे आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने वर्ष 2026 में लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में पाम ऑयल की खेती का लक्ष्य निर्धारित कर कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुग्ध उत्पादन इकाई का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आम का पौधा भी रोपा। इसके बाद कलेक्टर ने प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण केंद्र में मौजूद किसानों से संवाद किया।
खेती से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी और कहा कि रबी मौसम में धान की जगह तिलहन, दलहन और मसूर जैसी फसलें लेने से जल संरक्षण में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर की जा रही है, जिससे किसानों की आय में सुधार हो सकता है। किसानों ने भी बताया कि केंद्र में उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे उत्पादन में लाभ हो रहा है। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल, कृषि विज्ञान केंद्र अधिष्ठाता अंगद सिंह राजपूत, सीएमएचओ डॉ. राजेश अवस्थी और उप संचालक कृषि दीपक नायक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
