panchayattantra24.-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती में वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट मामले में 20 मजदूरों की मौत पर में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, कंपनी मैनेजर देवेंद्र पटेल और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ डभरा पुलिस थाने में FIR दर्ज की है। प्लांट हेड देवेंद्र पटेल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
SP प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि डभरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत का कारण बनना), 289 (मशीनरी के संबंध में लापरवाही भरा आचरण) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना की जांच चल रही है और कई रिपोर्टों का इंतज़ार है। इनमें मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की रिपोर्टें शामिल हैं। एसपी ने कहा की बलास्ट के कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी टीम भी बनाई गई है । सभी रिपोर्टें मिलने के बाद और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी।
हादसे में 20 लोगों की मौत
14 अप्रैल को हुए इस भीषण हादसे में बॉयलर से टर्बाइन तक हाई-प्रेशर वाली भाप ले जाने वाला एक स्टील का पाइप फट गया था, जिससे कई मज़दूर बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का एलान किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
