Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री साय

October 28, 2026

बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह

October 28, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक भिड़ंत: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » फर्जी मैट्रिमोनियल साइट का देशव्यापी नेटवर्क ध्वस्त: 26 गिरफ्तार, 7,693 लोगों से 1.11 करोड़ की ठगी
छत्तीसगढ़

फर्जी मैट्रिमोनियल साइट का देशव्यापी नेटवर्क ध्वस्त: 26 गिरफ्तार, 7,693 लोगों से 1.11 करोड़ की ठगी

Author AuthorBy Author AuthorApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायगढ़। जिले में साइबर पुलिस ने फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए देशभर में ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई में दो संचालकों सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध, धोखाधड़ी, कूट रचना और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह गिरोह लोक सेवा केंद्र की आड़ में संचालित हो रहा था, जहां बाहर से लाइसेंस और आरटीओ से जुड़े कार्य किए जाने का दिखावा किया जाता था। जबकि अंदर अलग-अलग कमरों में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, वीडियो एडिटिंग की जाती थी और कॉल सेंटर चलाकर युवतियों के माध्यम से लोगों को शादी के नाम पर फंसाया जाता था। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी जीमेल आईडी, मोबाइल नंबर और यूट्यूब चैनल बनाकर नकली प्रोफाइल तैयार करते थे। इसके बाद वे लोगों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फीस, मीटिंग फीस और अन्य बहानों से यूपीआई के जरिए पैसे वसूलते थे। इस संगठित नेटवर्क ने वर्ष 2022 से अब तक 7,693 लोगों को अपना शिकार बनाते हुए करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी की।
मुख्य आरोपी कपिल गर्ग पहले लोक सेवा केंद्र के जरिए आरटीओ का कार्य करता था, लेकिन आईडी निरस्त होने के बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस अवैध नेटवर्क को खड़ा किया। पुलिस ने मौके से 55 मोबाइल, 13 लैपटॉप, 2 प्रिंटर और 3 बैंक खातों से जुड़ी सामग्री जब्त की है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री साय
  • बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक भिड़ंत: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
  • छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की पहली जीत, राजधानी रॉयल्स को 4-2 से दी शिकस्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.