Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह

October 28, 2026

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक भिड़ंत: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

October 28, 2026

छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, October 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » धमतरी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल, STREE परियोजना से बदलेंगी हजारों जिंदगियां
छत्तीसगढ़

धमतरी में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल, STREE परियोजना से बदलेंगी हजारों जिंदगियां

Author AuthorBy Author AuthorApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

NIT रायपुर, जिला प्रशासन एवं बीआरपी पॉलिटेक्निक के बीच STREE परियोजना हेतु त्रिपक्षीय MoU हस्ताक्षरित

panchayattantra24.-धमतरी। जिले में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की गई। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी एवं बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के मध्य STREE (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमणा राव, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा तथा बीआरपी पॉलिटेक्निक कॉलेज, धमतरी के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से MoU पर हस्ताक्षर कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक श्री अनुज कुमार शुक्ला, असिस्टेंट रजिस्ट्रार श्री पवन कटारिया, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी सहित जिले के विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, प्राध्यापक उपस्थित थे ।
यह परियोजना DSIR (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के TDUPW-A2K+ कार्यक्रम अंतर्गत लगभग ₹90 लाख की वित्तीय सहायता से संचालित होगी। 36 माह की अवधि में यह पहल धमतरी जिले की 300 ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी। परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को कोसा रेशम (कोकून) प्रसंस्करण, फाइबर निष्कर्षण, आधुनिक बुनाई तकनीक, उत्पाद डिज़ाइन, उद्यमिता विकास एवं बाजार से जोड़ने (मार्केट लिंकेज) जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से वंचित, आदिवासी एवं कृषि-आधारित समुदायों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं मूल्य संवर्धन सुनिश्चित हो सके।
यह पहल 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में DSIR के साथ हुए पूर्व समझौते का विस्तार है, जो शैक्षणिक संस्थानों, प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर समन्वित विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में हैंडलूम एवं कृषि आधारित आजीविका की अपार संभावनाएँ हैं। STREE परियोजना के माध्यम से वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग से स्थानीय कौशल को निखारने का कार्य किया जाएगा। इससे महिलाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
निदेशक NIT रायपुर का वक्तव्य
NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव ने अपने संबोधन में कहा कि यह साझेदारी समावेशी नवाचार एवं जमीनी स्तर पर विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।STREE परियोजना के माध्यम से महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विशेषज्ञों की भूमिका एवं उपस्थिति
समारोह में NIT रायपुर के सहायक प्राध्यापक एवं परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. अनुज कुमार शुक्ला तथा इंक्यूबेशन से जुड़े अधिकारी श्री पवन कटारिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।
समग्र प्रभाव
STREE परियोजना के माध्यम से न केवल महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि उन्हें स्वरोजगार, लघु उद्योग एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर भी प्राप्त होंगे। यह पहल धमतरी जिले में महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त मॉडल स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

नंदनी कुमान में 5 बैगा बच्चों की मौत पर सियासी हलचल तेज, दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने उठाए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

October 27, 2026

पक्के घर से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला सुरक्षित आश्रय, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य का भरोसा

October 27, 2026

महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर शुरू किया बांस उत्पादों का व्यवसाय, परिवार की आय में हुआ इजाफा

October 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • बीजापुर में तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, 13 हितग्राहियों को मिले 3,700 स्वस्थ डिम्ब समूह
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक भिड़ंत: न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस का मुकाबला 4-4 से ड्रॉ
  • छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत के नीचे सहेजने की योजना
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की पहली जीत, राजधानी रॉयल्स को 4-2 से दी शिकस्त
  • प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.