Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

April 16, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नए भवन का किया शुभारंभ

April 16, 2026

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’
रायपुर

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’

Author AuthorBy Author AuthorApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों के साथ सहज ढंग से किया अनौपचारिक संवाद

panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रवास के दौरान दुर्गूकोंदल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डांगरा पहुंचीं। यहां उन्होंने हाई स्कूल परिसर में कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ लगाकर ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय एवं अनौपचारिक संवाद किया। इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तथा राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत भी उपस्थित रहीं।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन रही हैं, साथ ही उनकी दैनिक जरूरतों की पूर्ति भी सहज हो रही है। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनने के बाद अब राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों को और अधिक गति दी जा रही है, जिससे दूरस्थ अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर तेजी से पहुंच रहे हैं।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से संतुलित आहार, अतिरिक्त पोषण, प्रोटीन और विटामिन लेने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ मां ही स्वस्थ समाज की नींव होती है। उन्होंने महिलाओं से विभागीय योजनाओं तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. वर्णिका शर्मा ने बच्चों के बीच विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कराईं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रतिभागी बालिकाओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियों में गुड टच-बैड टच, लोकगीत, लोकनृत्य, व्यक्तित्व विकास एवं दैनिक जीवन से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रेडी टू ईट से बनी खीर से कराया अन्नप्राशन, शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट
बाल चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तीन नौनिहालों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने ग्राम डांगरा की सुकारो बाई की 5 माह की पुत्री रूही नरेटी को गोद में लेकर रेडी टू ईट से बनी खीर खिलाई। इसी तरह वामिका उइके एवं लावण्या गावड़े का भी अन्नप्राशन संपन्न कराया। इसके साथ ही पांच शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट कर कुपोषण मुक्ति का संदेश दिया।
विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र वितरित
इस अवसर पर पांच बच्चों—विधाना मरकाम, प्रियांशी कुरेटी, विकास हिड़को, ग्रेसी निषाद और रियांशी तेता—को विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
मौके पर 68 महिलाओं का ई-केवायसी पूर्ण
कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना से जुड़ी 68 महिलाओं का ई-केवायसी अपडेट मौके पर ही सफलतापूर्वक किया गया, जिससे योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।
जमीन पर बैठकर किया सामूहिक भोज
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्रीमती राजवाड़े, डॉ. शर्मा एवं श्रीमती राजपूत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं और बच्चों के साथ पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर सामूहिक भोज किया। पारंपरिक दोना-पत्तल में दाल, चावल, कुल्थी की सब्जी और मड़िया पेज जैसे स्थानीय व्यंजन परोसे गए, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
चौगेल पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण
प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने भानुप्रतापपुर के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना, प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केन्द्र में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन, एसडीएम भानुप्रतापपुर श्री जीडी वाहिले, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण

April 16, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नए भवन का किया शुभारंभ

April 16, 2026

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में किया नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सहभागिता

April 16, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नए भवन का किया शुभारंभ
  • मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम डांगरा में कुसुम पेड़ के नीचे लगाई ‘बाल चौपाल’
  • कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में किया नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सहभागिता
  • मादा गौर शिकार प्रकरण में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.