Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भीषण गर्मी के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज

April 21, 2026

कांकेर में राइस मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान—बारदाना और धान जलकर खाक

April 21, 2026

दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

April 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 21
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में स्नातक स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में स्नातक स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Author AuthorBy Author AuthorApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 85
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-एमसीबी। छत्तीसगढ़ में उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में बी.एससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी एवं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी के चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जो PAT परीक्षा में प्राप्त अंकों पर आधारित होगी। प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को व्यापम द्वारा निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बीएससी. (ऑनर्स) उद्यानिकी के लिए विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित 16 शासकीय महाविद्यालयों एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बी.एससी. (ऑनर्स) वानिकी पाठ्यक्रम के लिए 1 महाविद्यालय में कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। इस संबंध में व्यापम द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
वर्तमान समय में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं। फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, वन संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है। ऐसे में इन विषयों में संचालित यह डिग्री कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करता है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी भविष्य में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे व्यापम द्वारा आयोजित PAT परीक्षा में सम्मिलित होकर विश्वविद्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर आवेदन करें तथा इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल
http://vyapam.cgstate.gov.in/
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि – 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार)
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि – 27 अप्रैल 2026 (सोमवार), सायं 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार – 28 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026, सायं 5:00 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि – 21 जून 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय – पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि – 15 जून 2026 (सोमवार)
परीक्षा केंद्र – 33 जिला मुख्यालयों में बनाया गया है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

कांकेर में राइस मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान—बारदाना और धान जलकर खाक

April 21, 2026

नेशनल हाईवे-130 पर पुलिया निर्माण को लेकर उग्र हुआ विरोध, सैकड़ों ग्रामीणों का चक्काजाम, घंटों ठप रही आवाजाही

April 21, 2026

मुआवजा प्रकरणों में लापरवाही पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई, मैनपाट बॉक्साईड खनन सम्बन्धी मुआवजा प्रकरणों का पारदर्शी तरीके से हो निराकरण- कलेक्टर वसंत

April 20, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • भीषण गर्मी के बीच राहत: छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
  • कांकेर में राइस मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान—बारदाना और धान जलकर खाक
  • दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत
  • आईओसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
  • मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी सजा बरकरार: पीड़िता की गवाही को सर्वोच्च मानते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.