Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रायपुर के बहुमंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, समय रहते टली बड़ी जनहानि

April 24, 2026

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल: बकरियों से बन रही महिलाओं की बैंकिंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई रफ्तार

April 24, 2026

‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति — उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जा उत्पादक’

April 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » कोसा वस्त्रों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर, नवाचार से बुनकरों की आय बढ़ाने की पहल
रायपुर

कोसा वस्त्रों को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर, नवाचार से बुनकरों की आय बढ़ाने की पहल

Author AuthorBy Author AuthorApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कोसा साड़ी, शाल और गमछा का अवलोकन किया तथा राज्य के हाथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए नवाचार, डिज़ाइन विकास और मूल्य संवर्धन पर विशेष बल दिया।
राज्यपाल ने सुझाव दिया कि छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी एवं शाल में डॉबी और जैकार्ड तकनीक का उपयोग कर आधुनिक डिज़ाइन विकसित किए जाएं। साथ ही विभिन्न आयु वर्ग की पसंद को ध्यान में रखते हुए उत्पादों को आकर्षक एवं किफायती बनाया जाए, ताकि इनकी बाजार में मांग बढ़ सके।
उन्होंने उत्तर-पूर्व के प्रसिद्ध रेशम क्षेत्र असम के सुवालकुची, विजयनगर और डेमाजी क्षेत्रों के सफल मॉडल का अध्ययन कर वहां के लोकप्रिय डिज़ाइनों को छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्रों में समाहित करने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कहा कि इससे राज्य के बुनकरों को नई पहचान मिलेगी तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
राज्यपाल ने कोसा साड़ी को अधिक किफायती बनाने के लिए साड़ी की बॉडी और बॉर्डर को पृथक रूप से तैयार कर नई शैली की साड़ियों के निर्माण का सुझाव भी दिया। उन्होंने विशेष रंगों एवं धागोंकृएक्रेलिक, स्पन और टू-प्लाई यार्न का उपयोग कर आकर्षक मोटिफ और डिज़ाइन विकसित करने पर भी जोर दिया।
उन्होंने आगामी एक माह में इस दिशा में हुई प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामोद्योग विभाग को राज्य की किसी एक बुनकर सहकारी समिति को गोद लेकर उसके समग्र विकास हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्री श्याम धावड़े, राज्य हाथकरघा संघ के सचिव श्री एम. एम. जोशी, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार बुनकर सेवा केंद्र रायगढ के उपनिदेशक श्री विजय सावनेरकर सहित तकनीकी विशेषज्ञों तथा डिज़ाइनर उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

रायपुर के बहुमंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, समय रहते टली बड़ी जनहानि

April 24, 2026

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल: बकरियों से बन रही महिलाओं की बैंकिंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई रफ्तार

April 24, 2026

‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति — उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जा उत्पादक’

April 24, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • रायपुर के बहुमंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, समय रहते टली बड़ी जनहानि
  • ‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल: बकरियों से बन रही महिलाओं की बैंकिंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई रफ्तार
  • ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति — उपभोक्ता बन रहे ‘ऊर्जा उत्पादक’
  • कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक
  • जनगणना 2027 की तैयारी तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई शपथ, स्वगणना में भागीदारी पर जोर

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.