
पंचायत तंत्र- रायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की 18 फीट की मूर्ति का अनावरण किया गया। 11 सितंबर वर्ष 1893 को स्वामी विवेकानंद ने पार्लियामेंट ऑफ वल्र्ड रिलीजन शिकागो में भाषण दिए थे।
वहीं मूर्ति नेशनल मिनिरल डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण रायपुर एयरपोर्ट को उपहार में दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति के शिल्पकार मेसर्स राम सुथार आर्ट क्रिएशंस हैं, जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की भी मूर्ति का बनाई है। वहीं पीतल की मूर्ति का कुल वजन करीब 7000 किलोग्राम है। कुल लागत एक करोड़ है। मूर्ति को छह फीट ऊंची ब्लैक ग्रेनाइट के पेडेस्टल पर रखा गया है। मूर्ति में प्रयोग किए गए पीतल की मोटाई छह से आठ मिलीमीटर है। अनावरण अवसर पर विमानपत्तन निदेशक राकेश रंजन सहाय, उप महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) रविंद्र पाटील, एनएमडीसी की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक शशि प्रकाश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
