panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पंचायती राज संगठन का विस्तार करते हुए 28 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से की गई हैं। संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही पार्टी ने जिला स्तर पर अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है। नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों में संगठन की गतिविधियों और पंचायती राज से जुड़े मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी नए जिला अध्यक्षों की होगी।
