panchayattantra24.-रायपुर/ओडिशा। CM साय ने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में मतदान करने की अपील की। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, महाप्रभु जगन्नाथ की पुण्यभूमि ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए पंचमपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया जी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की। क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन, यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि उन्हें भाजपा के विकास, सुशासन और जनकल्याण पर पूर्ण विश्वास है। नुआपड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
