रायपुर । पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में 50 लाख रुपए के सट्टा-पट्टी के साथ चार आरोपी को पकड़ा है. आरोपियों से 9 मोबाईल फोन व 22,200 हजार रुपए नगदी जब्त की गई. न्यू राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के हिमालया हाईट्स में आईपीएल क्रिकेट पंजाब एवं राजस्थान के मैच में आनलाईन सट्टा खिलाने की जानकारी दिया. विशेष पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के आधार पर उक्त स्थान पर जाकर तस्दीक किया. वहां एक व्यक्ति अपने हाथ में मोबाईल लेकर उपयोग करते हुए पाया गया. पुलिस ने जब उस व्यक्ति से पूछताछ किया तो वह भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया ।
उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपना नाम रवि दखवानी बताया. साथ ही यह भी बताया कि सुमीत रंगलानी आईपीएल के क्रिकेट मैचों पर दांव लगाकर सट्टा जुआ का पैसा वसूली करता है. वह भगवान दास पंजवानी एवं मनोज कुमार जैन नामक दो व्यक्ति से लाईन लेकर सट्टा खिलाने का खुलासा किया ।
दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए हिमालया हाईट्स पर रेड की कार्रवाई की गई, जहां भगवान दास पंजवानी एवं मनोज कुमार जैन सट्टा खिलाते पकड़ा गया ।
आरोपियों के निशानदेही पर 9 मोबाईल एवं 22,200 रुपए नगदी जब्त किया गया. आरोपियों के विरुद्ध थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध दर्ज किया गया. आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
