धमतरी। ओडिशा से धमतरी के रास्ते 56 किलो गांजा की तस्करी करते 2 युवक को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी ओडिशा व घुटकेल का निवासी है। दोनों आरोपियों से गांजा व कार जब्त कर जेल भेजा है।
पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर पुलिस के मुताबिक सूचना मिली की कार सीजी 04 एच 7604 से गांजा की तस्करी हो रही है। पुलिस ने नेशनल हाईवे 30 पर टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच की। तभी चारामा की ओर से कार आई और पुलिस को देखकर गाड़ी तेजी से चलाते हुए भागने की कोशिश की गई। पुलिस ने कार का पीछा कर पुरूर से 100 मीटर पहले गाड़ी रोका।
कार की तलाशी ली गई, तो गांजा मिला। एसआई अरूण साहू ने बताया कि पुलिस ने कार के पीछे हिस्से से 15 पैकेट गांजा जब्त किया। आरोपी शिबाजी (20) पिता मंगलू गोड निवासी हिरीनयापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (ओडिशा) एवं विकेश्वर (21) यादव निवासी घुटकेल पर केस दर्ज किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.