Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सुशासन तिहार 2026 : रायपुर के 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

May 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली दौरे पर

May 10, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सुशासन तिहार 2026 : रायपुर के 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 : रायपुर के 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

Author AuthorBy Author AuthorMay 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

Panchayattantra 24.com – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की प्रशासनिक तैयारियां निरंतर तेज गति से प्रगति पर हैँ ।

नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 3 वार्ड कमांक 12, 29, 30, 31, 33, 47 एवं 48 हेतु 11 मई 2026 को सिंधु भवन बीटीआई मैदान के सामने शंकरनगर में, रायपुर दक्षिण एवं रायपुर उत्तर विधानसभा अंतर्गत नगर निगम जोन 4 वार्ड कमांक 34, 43, 44, 45, 46, 57 एवं 64 हेतु 14 मई को 2026 को इंडोर स्टेडियम बूढापारा में, रायपुर दक्षिण एवं रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र में वार्ड कमांक 39, 40, 41, 42, 66, 67 एवं 68 में 18 मई को महाराष्ट्रीयन तेली समाज भवन अश्वनी नगर में, रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 1 के वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 हेतु 19 मई को मारूती मंगलम भवन गुढियारी में, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 6 के वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 61, 62, 63 एवं 65 हेतु 20 मई 2026 को संजय यादव स्कूल संजय नगर में, रायपुर उत्तर एवं रायपुर पश्चिम विधानसमा क्षेत्र में नगर निगम जोन 2 के वार्ड कमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28 एवं 35 हेतु 22 मई को शहीद स्मारक भवन जीई रोड में, रायपुर पश्चिम एवं रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 8 के वार्ड कमांक 1, 2, 19, 20, 21. 69 एवं 70 हेतु 25 मई को अग्रसेन भवन टाटीबंध में, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 7 अंतर्गत वार्ड कमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37 एवं 38 क्षेत्र हेतु दिनांक 28 मई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में, रायपुर ग्रामीण, रायपुर उत्तर एवं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 के वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10, 11, 32 एवं 51 हेतु 29 मई को गारमेंट फैक्टरी पॉम बेलाजियो के सामने, रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 10 के वार्ड क्रमांक 49, 50, 52, 53, 54, 55 एवं 56 में दिनांक 5 जून 2026 को देवपुरी धर्मशाला (गुरुद्वारा) कमल विहार गेट के पास जनसमस्या निवारण शिविर का सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जोनवार आयोजन रखा गया है।

नगर निगम रायपुर में जोनवार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन हेतु संबंधित जोन कमिश्नर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी शिविर के आयोजन हेतु उत्तरदायी होंगे। आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में शिविर स्थलों में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर नगर पालिक निगम सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राजस्व, विद्युत, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, ईडीएम, श्रम विभाग आदि हितग्राहीमूलक योजनाओ से संबंधित सर्व विभाग भी उपस्थित रहेंगे।

निर्देश दिये गये है कि सुशासन तिहार के सफाई और सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक अग्रिम तैयारी सुनिश्चित की जाये और अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाये । जिससे शासन की योजनाओं का व्यापक लाभ नागरिको को प्राप्त हो सके। विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करने शिविर में पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण किये जाने, शिविरों में प्राप्त आवेदन पत्रों का अधिकतम 1 माह में निराकरण सुनिश्चित किये जाने, प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन के निराकरण की सूचना अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाना सुनिश्चित करने संबंधित शिविर से जुडे क्षेत्रो के जनप्रतिनिधियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने, शिविर स्थल पर अनुशांगिक व्यवस्था जैसे छाया, कुर्सी टेबल, पेयजल हेतु घडे आदि की व्यवस्था एवं पानी पिलाने वाले कर्मचारी सहित अन्य की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरो का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली दौरे पर

May 10, 2026

धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब ,छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक बकरी ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर की तैयारी

May 9, 2026

वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान ,तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी

May 9, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सुशासन तिहार 2026 : रायपुर के 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम और मुंगेली दौरे पर
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल
  • धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब ,छत्तीसगढ़ के पहले अत्याधुनिक बकरी ब्रीडिंग एवं रिसर्च सेंटर की तैयारी
  • वनांचल के सपनों को मिली नई उड़ान ,तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता बने भारतीय वन सेवा के अधिकारी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.