Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 27, 2026

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

November 27, 2026

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर

हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Author AuthorBy Author AuthorDecember 4, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जिले को नई सौगात देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 195 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और सुहेला तिगड्डे में तीनो सड़कों पर एक -एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण और लाईट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 2 करोड 50 लाख एवं बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ 21 रुपये देने, बलौदाबाजार में नवीन व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के 50 धान उपार्जन केंद्रों में 10-10 लाख रुपए की लागत से किसानों के आराम के लिए शेड निर्माण की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुहेला की पावन भूमि में 195 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ है। धान कटनी के समय में भी आप सभी अपने व्यस्ततम दिनचर्या से समय निकालकर आए हैं। आज बड़े-बड़े कार्य का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की चिंता हर घर में पक्का मकान, शौचालय निर्माण, हर घर में शुद्ध पेयजल, हर घर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली पहुंचे, इस ध्येय को पूरा करने के उद्देश्य से आपके जिले को यह सौगात मिली है। हमारी सरकार जनता के हित में वचनबद्ध होकर कार्य कर रही है।
साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बने 25 वर्ष हो रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ का रजत जयंती महोत्सव मना रहे हैं। सरकार बनने से पहले प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में हमने जितने वादे किए थे, सभी को एक-एक कर पूरे कर रहे हैं। 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी हो रही है। हमने तेंदूपत्ता संग्रहण दर प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 सौ रुपए किया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस भुगतान किया। सीजीपीएससी में हमारे प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय करने वाले आज जेल की सलाखों में हैं। हमने पीएससी में पारदर्शी परीक्षा की व्यवस्था की। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिलाओं को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन की “हम होंगे कामयाब” की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को उनके रुचि के अनुसार प्रशिक्षित कर उन्हें अच्छा भविष्य देने की इस पहल से अब तक 500 से ज्यादा युवाओं को लाभ मिला है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत हर घर को मुफ़्त बिजली देना चाहते हैं, बड़ी मात्रा में सब्सिडी भी मिल रही है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ लेते हुए अपने-अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष का उत्सव मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़े ही मन से छत्तीसगढ़ पृथक राज्य का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हीं की आकांक्षाओं का छत्तीसगढ़ बना रहे हैं। सभी मांगे तेजी से पूरी हो रही है।
आवास, अस्पताल, सड़क, नाली, बिजली जैसे कार्य हो रहे हैं। आप छत्तीसगढ़ के किसी भी कोने में जाएं आपको विकास के कार्यों की तेजी दिख जाएगी। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। हमारे मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में विकास की तस्वीर बदल दी है। बड़े-बड़े काम आसानी से हो रहे हैं। अकेले बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सौ करोड़ से ज्यादा के सड़कों की स्वीकृति मिली है। इसी तरह प्रदेश के हर जिले में जनता की मांगों के अनुरूप विकास के कार्य हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले को करोड़ों की भूमिपूजन एवं लोकार्पण की सौगात मिली है।
विकास का हर काम, तेजी से हो रहा है। एक-एक दाना धान की खरीदी जारी है। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत प्रतिवेदन में कार्यक्रम में हुए लोकार्पण व भूमिपूजन सहित जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। प्रमुख लोकार्पण कार्य- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख रुपये की लागत के 1073 आवास निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1करोड़ 74 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना अमाकोनी,1 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत के रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना हथबंद, 1 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना पौसरी , 1 करोड़ 44 लाख रुपये की लागत के एकल नल जल योजना सेम्हराडीह, 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के नल जल प्रदाय योजना खपराडीह शामिल है।
प्रमुख भूमिपूजन कार्य- लोक निर्माण विभाग द्वारा 49 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार-रिसदा-हथबंद मार्ग मजबूतीकरण कार्य, 20 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार के रिसदा बायपास मार्ग निर्माण, 15 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत के बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम काम्प्लेक्स निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 717 आवासों का निर्माण, जल संसाधन विभाग द्वारा 8 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत के विकासखंड तिल्दा की कोल्हान नाले के पार सुंगेरा एनिकट निर्माण शामिल है।
प्रमुख वितरण
कार्यक्रम में 19013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक वितरण किया गया। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास पूर्ण करने वाले 1073 हितग्राहियों को आवास की चॉबी सौंपी गई। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना अंतर्गत 5000 किसानों को उनके अधिकार अभिलेख का वितरण, सायबर फ्रॉड प्रकरण के राशि वापसी का 27 लाख रुपये के चेक वितरण, श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को 83 लाख रुपये का चेक वितरण, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 3000 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर वितरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों एवं सक्षम योजना अंतर्गत 16 हितग्राहियों को 25 लाख रूपए का चेक वितरण, खादी ग्रामोद्योग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 10 हितग्राहियों को 9 लाख 69 हजार रुपये, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 60 हितग्राहियों को 6 लाख 81 हजार रूपए का चेक वितरण शामिल हैं।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

November 27, 2026

प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा

November 27, 2026

सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 27, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • प्रभारी सचिव भुवनेश यादव ने किया बालोद में सघन दौरा
  • सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.