Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

December 14, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

December 14, 2025

मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

December 14, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, December 15
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » 8 फरवरी को मोदी की सभा में नेता प्रतिपक्ष समेत विधायक रहेंगे गायब, केवल रमन रहेंगे मौजूद
छत्तीसगढ़

8 फरवरी को मोदी की सभा में नेता प्रतिपक्ष समेत विधायक रहेंगे गायब, केवल रमन रहेंगे मौजूद

adminBy adminJanuary 31, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को रायगढ़ में सभा करेंगे। सभा राजनीतिक होगी और आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रधानमंत्री कार्यकर्ता-नेताओं को रिचार्ज करने आ रहे हैं। लेकिन उस सभा में भाजपा के ज्यादातर दिग्गज नहीं होंगे। केवल पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह (Raman Singh) और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ही सभा में शिरकत करेंगे।
लेकिन न पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक होंगे न बृजमोहन अग्रवाल। यहां तक कि पार्टी के विधायक भी उस सभा में शामिल होने नहीं जाएंगे। दरअसल, उस दिन विधानसभा में छत्तीसगढ़ का बजट पेश होना है। सदन में भाजपा के कुल 15 ही विधायक हैं।
संयोग कहें या दुर्याग, बजट (Chhattisgarh Budget 2019) पेश होने और पीएम की सभा एक ही दिन निर्धारित हैं। ऐसे में भाजपा विधायकों के सामने संवैधानिक बाध्यता भी है कि वे सदन में मौजूद रहें। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो दिन पहले बैठक कर इस पर गंभीर मंथन भी किया। अंत में तय किया गया कि प्रधानमंत्री के सम्मान और स्वागत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह रायगढ़ जाएंगे।
उनके साथ पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल भी रहेंगे। शेष दिग्गज विधानसभा में बजट सत्र में शामिल होंगे और विपक्षी होने के नाते अपना पक्ष रखेंगे। 15 में से 14 विधायक विधानसभा में मौजूद होने की वजह से प्रधानमंत्री की सभा में नहीं जा सकेंगे।
अनिल जैन भी नहीं होंगे
आमतौर पर ऐसा होता राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रधानमंत्री की सभाओं में प्रदेश प्रभारी मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं वे तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक-दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंचते रहे हैं। लेकिन भाजपा के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का पहले से ही कार्यक्रम तय है। कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण और पार्टी के लिए उपयोगी है। ऐसे में अनिल जैन भी संभवत: 8 फरवरी को प्रधानमंत्री की सभा में मौजूद नहीं होंगे।
राष्ट्रीय महासचिव सरोज भी नहीं
ऐसा ही कुछ राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय के बारे में कहा जा रहा है। उनके भी पूर्व कार्यक्रम निर्धारित हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की सभा में उनकी मौजूदगी को लेकर अभी तक कुछ भी तय नहीं है। सूत्रों का कहना है कि शायद राष्ट्रीय महासचिव भी पीएम की सभा में शामिल नहीं होंगी। हालांकि ऐनवक्त पर हालात को देखते हुए कार्यक्रम में बदलाव कर वे सभा में जा सकती हैं। इस पर नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक का कहना है कि 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ का बजट है। बतौर नेता प्रतिपक्ष सदन में रहना जरूरी भी है और मजबूरी भी। विपक्ष में हैं इसलिए पार्टी के सभी विधायक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

December 14, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण

December 14, 2025

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 513 नए मोबाइल टावर लगाने की केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

December 14, 2025
Advertisement
× Popup Image

Recent Posts

  • सरगुजा के खलीबा जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
  • मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जावान छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन
  • अधूरी मनोकामना पूरी करने के लिए आज है खास दिन, जानें सफला एकादशी का मुहूर्त

Recent Comments

No comments to show.

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 9329228972

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

संपादक : व्यास पाठक
पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

© 2025 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.