panchayattantra24.-बलौदाबाजार। प्रदेश में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिये समय प्रातः 10 से 12:15बजे तक निर्धारित किया गया है। आगामी 26 अप्रैल 2026 को व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में भी यही समय लागू होग़ा। जारी दिशा निर्देश अनुसार परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार 9.30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसके बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा। हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देना होगा। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना होग़ा,कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में केवल काले या नीले बॉल पांइट पेन का ही उपयोग करना है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
