panchayattantra24.-रायपुर। अंश आठवानी की रोड एक्सीडेंट के बाद आज रायपुर पुलिस डिप्टी कमिश्नर तारकेश्वर पटेल से मुलाकात कर ड्राइवर की लापरवाही पर कारवाही की मांग की गई। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, संजय रहेजा, विक्की लोहाना, सुनील कुकरेजा ,प्रणीत सुंदरानी ,डॉक्टर एन डी गजवानी, रितेश वाधवा ,धनेश मटलानी और मनीष तलरेजा उपस्थित थे। बता दें कि राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7.50 बजे ई-स्कूटर से स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-स्कूटर अनियंत्रित हो गई और दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े।
वहीं, भाई का सिर पुलिस वाहन के पहिए के नीचे आ गया। पुलिस वाहन उसे करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बताया कि अंश और नमिसा रोजाना ऑटो से स्कूल जाया करते थे, लेकिन ऑटो चालक के घर मातम होने के कारण दोनों ई-स्कूटर से निकले थे। अंश अपने स्कूल में चल रही प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
