भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस वन में आज फिर बड़ा हादसा हो गया। एसएमएस वन के ब्लास्ट फर्नेस फटने से संयंत्र में मौजूद 7 कर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें भट्ठी का गर्म लोहा गिरकर बाल्टी से कंट्रोल रूम के अंदर पहुंच गया। गर्म लोहे की चपेट में आने से 7 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को सेक्टर 9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है गर्म लोहे की चपेट में आने वाले कर्मियों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे की जानकारी मिलने पर प्लांट के जीएम व सीईओ मौके पहुंचे। मेल्टिंग शॉप एसएमएस-वन में धमाके में 7 लोग घायल हैं। इनमें से 6 बीएसपी कर्मी और 2 ठेका श्रमिक है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है एसएमएस-1 के फर्नेस के को खाली करने के दौरान अचानक एक के बाद एक दो ब्लास्ट हो गए। ब्लास्ट के दौरान वहां अफरा तफरी का महौल भी हो गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
