Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

October 24, 2026

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

October 24, 2026

दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 24
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर
दुर्ग

स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

Author AuthorBy Author AuthorOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया गया सजग
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के प्रभावी उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी

panchayattantra24.- बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाडा में ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत दो पालियों में विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।
बाल संरक्षण कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं से परिचित कराया गया। मिशन वात्सल्य के तहत संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए आपातकालीन ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं व ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति, समस्या या शोषण का सामना करने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।
सुरक्षित वातावरण निर्माण और समाज की भूमिका पर बल
कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा महिलाओं व बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने में समाज की भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी  उत्तम कुमार साहू, सामाजिक कार्यकर्ता  अनिल सिन्हा, परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन  वेद प्रकाश साहू, काउंसलर चाइल्ड लाइन श्रीमती पूर्णिमा साहू तथा जेंडर विशेषज्ञ (मिशन शक्ति) श्रीमती दिनेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 11.40 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  वी. आर. ठाकुर, 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 200 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 12 से 02 बजे तक संचालित की गई, जिसमें प्राचार्य श्रीमती विनोदिनी यादव एवं समस्त स्टाफ  एच. एल. साहू, वैशाली यादव, पी. के. साहू, सुरेश देशमुख, एल. एन. साहू, प्रतिभा ठाकुर, रचना शर्मा सहित 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 600 विद्यार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा प्रावधानों से सीधे अवगत कराया गया।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट

October 24, 2026

गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास

October 19, 2026

पेयजल की मांग को लेकर तीन दिन से चक्काजाम और आमरण अनशन, सुबह-सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को हटाया

October 10, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल कन्नेवाडा में दो पालियों में आयोजित हुआ ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर
  • दिवाली से पहले दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, रामचंडी दिवस और पंडवानी महा सम्मेलन में होंगे शामिल
  • छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर संकट, 23.67 लाख खसरों की प्रविष्टियां लंबित; तहसीलदार संघ ने CM साय को लिखा पत्र

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.