
panchayattantra24.com-बिलासपुर। टोल प्लाजा में चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश दीपक साहू और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिरों ने टोल प्लाजा में डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल, सरगांव में रहने वाला दीपक साहू ने 10 जुलाई को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर भोजपुरी टोल प्लाजा के वीआईपी लाइन में पहुंचा। वहां मौजूद गार्ड सुयश शर्मा निवासी सरकंडा से चाकू की नोक पर मारपीट और लूटपाट करने लगा। मारपीट करते हुए सुयश शर्मा को घायल कर दिया गया था। सुयश शर्मा को बचाने उसके साथी आए तो उन्हें भी आरोपियों ने डरा धमकाकर पीटा गया। गार्ड से लूटपाट कर आरोपी भाग गए, जिसकी रिपोर्ट हिर्री थाना पुलिस ने दीपक साहू और उसके साथी आकाश निषाद, दीपक यादव के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट की रकम, स्कूटी और आईकार्ड जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
