Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रदेश के 27 हजार बूथों पर गठित होंगे किसान मितान, भाजपा किसान मोर्चा ने तैयार की संगठन विस्तार की रणनीति

November 5, 2026

राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस, हार से बौखलाकर कर रही भ्रामक प्रचार

November 5, 2026

*दीपावली से पहले मिली आर्थिक सहायता राशि से रानी को अब त्योहार मनाने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं*

November 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, November 5
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » प्रदेश के 27 हजार बूथों पर गठित होंगे किसान मितान, भाजपा किसान मोर्चा ने तैयार की संगठन विस्तार की रणनीति
रायपुर

प्रदेश के 27 हजार बूथों पर गठित होंगे किसान मितान, भाजपा किसान मोर्चा ने तैयार की संगठन विस्तार की रणनीति

Author AuthorBy Author AuthorNovember 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के 27 हजार मतदान केंद्रों पर किसान मितान का गठन किया जाएगा। इसे लेकर राजधानी रायपुर में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
संगठन विस्तार के लिए नए प्रयोग- बंशीलाल गुर्जर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन विस्तार के लिए नए प्रयोग कर रही है। किसान मितान के माध्यम से मतदान केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 10 कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के साथ किसानों से जुड़ी समस्याओं को समझेंगे और उनकी बात सरकार तक पहुंचाएंगे।
किसानों की मजबूती के लिए सरकार कर रही काम
बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार भी भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों की मजबूती के लिए काम कर रही है। सरकार किसानों का धान खरीद रही है और कृषि क्षेत्र में फसल विविधीकरण यानी क्रॉप डाइवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में कई चुनौतियां हैं। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। किसान मितान योजना के जरिए किसानों को खेती-किसानी में बेहतर सहयोग देने और उनकी समस्याओं को समझने का काम किया जाएगा।
जमीनी हकीकत सरकार तक पहुंचाएंगे किसान मितान
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान मितान एक नया कांसेप्ट है। इसके जरिए किसानों की जमीनी समस्याओं और वास्तविक स्थिति की जानकारी सरकार तक पहुंचाई जाएगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी होगी कि वे किसानों से लगातार संपर्क में रहें और उनकी जरूरतों को समझें।
उन्होंने कहा कि किसान अच्छे से अपनी खेती कर सकें, इसके लिए किसान मितान की व्यवस्था तैयार की गई है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से किसानों और सरकार के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।
धान खरीदी की अंतर राशि पर क्या बोले बंशीलाल गुर्जर?
धान खरीदी में अंतर की राशि को लेकर किसानों की मांग पर बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों को आदान सहायता के रूप में राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी किसान की राशि बकाया नहीं रखेंगे।
गुर्जर ने आश्वस्त किया कि धान खरीदी की अंतर राशि को लेकर किसानों की मांग को भाजपा किसान मोर्चा सरकार के सामने रखेगा। किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन लगातार सरकार के साथ संवाद करता रहेगा।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस, हार से बौखलाकर कर रही भ्रामक प्रचार

November 5, 2026

’सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’

November 5, 2026

सोलर दीदियों’ की पहल से 150 से अधिक घरों में स्थापित हुए सोलर रूफटॉप सिस्टम, महिला नेतृत्व और जनभागीदारी से रचा नया इतिहास

November 5, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • प्रदेश के 27 हजार बूथों पर गठित होंगे किसान मितान, भाजपा किसान मोर्चा ने तैयार की संगठन विस्तार की रणनीति
  • राहुल गांधी के आरोपों पर सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- जनता का विश्वास खो चुकी है कांग्रेस, हार से बौखलाकर कर रही भ्रामक प्रचार
  • *दीपावली से पहले मिली आर्थिक सहायता राशि से रानी को अब त्योहार मनाने के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं*
  • ’सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’
  • मुख्यमंत्री की पाती से कुम्हार मुन्नालाल के पारंपरिक हुनर को मिला सम्मान, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना ने बदली आजीविका की राह

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.