Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

खरीफ में किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता से खेती को मिला नया संबल, साय सरकार की रणनीति से बढ़ा किसानों का भरोसा

July 25, 2026

सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें

July 25, 2026

नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, July 26
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » मतदाता 60 दिन की भूपेश सरकार से 60 महिनों की मोदी सरकार की तुलना कर रहे
रायपुर

मतदाता 60 दिन की भूपेश सरकार से 60 महिनों की मोदी सरकार की तुलना कर रहे

adminBy adminApril 21, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अपने सरकार के 3 महिनों के जनहित के कार्यो पर वोट मांग रहे है तो इससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्यों तिलमिला रहे है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में इतना साहस नहीं है कि वह अपनी केन्द्र सरकार के 60 महिनों की कोई उपलब्धि जनता को बता सके। भाजपा की मोदी सरकार ने पांच साल में कुछ ऐसा किया ही नहीं जो जनता को बता कर वोट अपील कर सकें। मोदी सरकार के खाते में वायदा खिलाफी और असफलता की लंबी फेहरिस्त है। इसीलिये पूरी भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों को दफनाने में लगी है। भाजपा नेता, हर के खाते में 15 लाख आने के वायदे का जिक्र करने में डरते है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे में भी मोदी सरकार विफल हुई। महंगाई कम करने का वायदा भी जुमला साबित हुआ, जो रसोई गैस कांग्रेस के मनमोहन सिंह सरकार के समय 400 रू. मिलता था मोदी सरकार में 1000 रू. प्रति सिलेंडर हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। किसानों को लागत में 50 फीसदी मुनाफा जोड़ कर समर्थन मूल्य नहीं दे पाये। नोटबंदी और जीएसटी जैसी आपदा देश पर थोपकर मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार व्यवसाय को चौपट कर दिया। हजारों उद्योग बंद होने के कारण देशभर में लाखों लोगों के रोजगार चले गये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यदि मतदाताओं से अपने 60 दिन के कार्यो को कसौटी पर परखने का अनुरोध कर मत देने का अपील कर रहे हैं, तो यह उनका अपने द्वारा किये गये कार्यो के प्रति आत्मविश्वास है। राज्य की जनता भी पिछले तीन महिने में कांग्रेस सरकार के द्वारा लिये गये जनहित के फैसलों को भली-भांति देख रही है। राज्य के किसानों ने कांग्रेस सरकार के राज में ऋण मुक्ति के अपने सपने को साकार होते देखा है। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान पूरे देश में सबसे ज्यादा 2500 रू. प्रतिक्विंटल में खरीदा गया, राज्य के किसानों की टाटा संयंत्र के लिये अधिग्रहित जमीने वापस कर दी गयी, किसानों का सिंचाई कर माफ कर दिया गया, 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा कर दिया गया, इसका फायदा राज्य की 75 प्रतिशत आबादी को मिल रहा है। प्रदेश के युवाओं के लिये वर्षो से बंद पड़े सरकारी नौकरी के दरवाजे खोल दिये गये है। उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा में 17,000 से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनावों के अपने जन घोषणा पत्र के वायदों को जिस ईमानदारी से पूरा कर रही है उससे राज्य की जनता में कांग्रेस के प्रति भरोसा और अधिक बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में राज्य के मतदाता मोदी सरकार के वायदा खिलाफी का पूरा हिसाब करेंगे। राज्य की पूरी 11 लोकसभा सीटों में मतदाता कांग्रेस पर भरोसा जताने जा रहे है।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

खरीफ में किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता से खेती को मिला नया संबल, साय सरकार की रणनीति से बढ़ा किसानों का भरोसा

July 25, 2026

सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें

July 25, 2026

नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • खरीफ में किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर: डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता से खेती को मिला नया संबल, साय सरकार की रणनीति से बढ़ा किसानों का भरोसा
  • सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को मिली साइकिलें
  • नवीन पंचायत भवन से ग्राम विकास को मिलेगी नई गति : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • ग्रामीणों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, देर शाम चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं, विकास कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये की घोषणाएं
  • कृषक उन्नति योजना बनी किसानों की तरक्की की ताकत, बोनस राशि से ट्रैक्टर खरीद आधुनिक खेती की ओर बढ़े किसान

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.