
K.W.N.S.-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। आंवला नवमी के साथ शनिवार से 1 भोज का सिलसिला शुरू हो गया देवरघटा आश्रम महानदी के किनारे जंगल में आंवला वृक्ष के नीचे विप्र समाज के महिलाओं एवं पुरुषों ने आंवला नवमी का पूजन ग्रुप द्वारा मनाया गया। साथ ही यहां जिले भर के पिकनिक स्पाट में वन भोज करने वालों की भीड़ रही श्रद्धालुओं ने अल सुबह से महानदी मैं स्नान कर मंदिर में पूजा अर्चना की लोग काफी संख्या में महा नदी किनारे देवरघटा बड़ी संख्या में पहुंचे थे। शनिवार को सुबह से लोग 1 भोज के लिए आंवला पेड़ के नीचे अपना स्थान सुरक्षित रखने पहुंचे थे दोपहर 11:00 बजे तक पिकनिक स्पाट आंवला पेड़ के नीचे अपना डेरा बना लिया था।
शनिवार को मौसम का मिजाज अच्छा नहीं था हल्की हल्की बारिश हो रही थी। इसके बाद भी लोग भारी संख्या में आंवला नवमी की पूजा अर्चना की लोग दूर-दूर से यहां आए हुए थे। अक्षय नवमी के दिन महिलाएं आंवला वृक्ष का पूजन करती है एवं उसकी छांव में भोजन करने की प्राचीन परंपरा है परिक्रमा भी करते हैं। इसके पीछे प्रकृति का औषधीय गुणों से भरपूर आंवला पेड़ के नीचे अमृत वर्षा होने की भी बात प्रचलित है। हरा वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से निश्चित ही मनोकामनाएं पूर्ण होती है जंगलों के अंधाधुंध कटाई की चपेट से आंवला जैसे गुणकारी पर भी अछूते नहीं हैं। विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अजय शर्मा महिला जिला अध्यक्ष कस्तूरी तिवारी मंजू शर्मा पुष्पा पांडे आर पांडे केदार पांडे प्रदीप तिवारी नंदिनी तिवारी निशू तिवारी मंजू मिश्रा लता मिश्रा अंजू नीरू और बहुत से लोग विप्र समाज के श्रद्धालु पहुंचे थे।
