
panchayattantra24.com, बिलासपुर। चोरों ने न्यायालय कक्ष, विवाह घर और किसान के बाड़े में धावा बोलकर मोबाइल, बाइक और बकरियां पार कर दी। तीनों मामलों की शिकायत संबंधित थाने में की गई है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज मामले की जांच कर रही है। नेहरू नगर में रहने वाले नरेंद्र सिंह चौहान बिल्हा व्यवहार न्यायालय में क्रिमिनल रीडर हैं। 30 नवंबर को वे न्यायालय में अपना काम कर रहे थे। दोपहर तीन बजे वे अपना मोबाइल टेबल पर रखकर किसी काम से बाहर निकले। थोड़ी देर बाद वे लौटे तो उनका मोबाइल गायब था। उन्होंने न्यायालय में अपने साथी कर्मचारियों से मोबाइल के संबंध में पूछताछ की। जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने सोमवार को इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की है। वहीं, व्यापार विहार के त्रिवेणी भवन से चोरों ने जेलकर्मी की बाइक पार कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। मंगला में रहने वाले संतोष बंजारे ने बताया कि वे मुंगेली जिला जेल में कर्मचारी हैं। शनिवार की रात उनके रिश्तेदार की शादी व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में थी। वे शादी में शामिल होने के लिए आए थे। रात 11 बजे वे घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
