panchayattantra24.com,बिलासपुर। जिले से फिर एक फ्रॉड का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने का झांसा देकर भगाकर ले गया। इस दौरान युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में गिरफ्तार युवक को कोर्ट ने 11 माह बाद 20 साल की सजा सुनाई है। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग 2 अप्रैल 2020 की सुबह 6 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। एक घंटे बाद भी वह वापस नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। इससे परेशान होकर परिजनों ने सीपत थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। करीब 8 माह बाद पुलिस ने 15 दिसंबर 2020 को मोपका से लिंगियाडीह निवासी 41 वर्षीय संतोष उर्फ कृष्ण कुमार वर्मा के साथ नाबालिग को पकड़ लिया।
