Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राजस्व मामलों में देरी पर सख्त हुए मंत्री टंकराम वर्मा, कहा- नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का समय पर करें निराकरण

July 31, 2026

जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं, अस्पतालों में हर मरीज को मिले गुणवत्तापूर्ण इलाज : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

July 31, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल रही गरीबों की तकदीर, लाखों परिवारों को मिला पक्के घर का सहारा

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, July 31
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने, भिलाई नगर निगम ने 20 ब्रांड एम्बेसडर का किया चयन 
दुर्ग

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने, भिलाई नगर निगम ने 20 ब्रांड एम्बेसडर का किया चयन 

adminBy adminMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 K.W.N.S.-भिलाई। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भिलाई नगर निगम ने 20 ब्रांड एम्बेसडर का चयन किया है। इनमें सबसे बड़ा नाम बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु का है। अनुराग भिलाई में ही पले-बढ़े हैं। वे अब भिलाई निगम क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे। भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल ने 20 स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरके लिए अलग-अलग विधाओं में प्रतिभा रखने वाले समाजसेवी, पत्रकारिता, उद्योग, फिल्म जगत, चिकित्सा जगत, व्यवसाय जगत, खेल व शिक्षण और अन्य क्षेत्र के लोगों को शामिल किया है। यह चयन विधायक देवेंद्र यादव की अनुशंसा पर किया गया है। 
महापौर पाल ने कहा कि स्वच्छता की परिकल्पना को साकार करने भिलाई निगम प्रशासन अथक प्रयास कर रहा है। वह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में 5 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए अग्रसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग व सीधे संवाद से आम जनों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता ज्यादा बेहतर होगी। इससे हम स्वच्छ व सुंदर भिलाई की परिकल्पना को साकार करके उसे नंबर एक पर ला सकते हैं। 
महापौर और स्वच्छता प्रभारी ने बुलाई बैठक सभी स्वच्छता एम्बेसडरों से रूबरू होने के लिए महापौर नीरज पाल और स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने एक बैठक बुलाई। बैठक में सभी स्वच्छता एम्बेसडरों का एक-दूसरे से परिचय कराया गया। स्वच्छता प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने विभिन्न चरणों में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता लाने के लिए सिटीजन फीडबैक, सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता, होम कम्पोस्टिंग और स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडरों द्वारा उचित माध्यम से लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाया जा सकता है। 
 ये लोग बने स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर फिल्म जगत flilm industry से अनुराग बसु, उद्योग जगत से केके झा व नितिन गुप्ता, शिक्षा जगत से राजेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय ओझा, संतोष राय, आरिफ खान व सचिन प्रताप सिंह, सामाजिक गतिविधियों से के.चंद्रशेखर, मुन्ना साहू, संत कुमार केसकर, नितिन फुले, धनराज पारेड, जय गोविंद यादव, चिकित्सा क्षेत्र से डॉक्टर चिरंजीवी, पत्रकारिता जगत से राजेंद्र सोनबोइर अन्य क्षेत्रों से संजय जैन, दिलीप देवांगन, राकेश मल्होत्रा और राम जसपाल को भिलाई निगम के लिए स्वच्छता एम्बेसडरों नियुक्त किया गया है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

July 28, 2026

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा और 500 नशीली गोलियां जब्त

July 27, 2026

 ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • राजस्व मामलों में देरी पर सख्त हुए मंत्री टंकराम वर्मा, कहा- नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन का समय पर करें निराकरण
  • जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं, अस्पतालों में हर मरीज को मिले गुणवत्तापूर्ण इलाज : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल रही गरीबों की तकदीर, लाखों परिवारों को मिला पक्के घर का सहारा
  • हज-2027: छत्तीसगढ़ से 787 जायरीन का चयन, 241 प्रतीक्षा सूची में, डिजिटल कुर्राह से हुई पारदर्शी चयन प्रक्रिया
  • शिक्षा से सशक्त भविष्य की नींव: धमतरी के शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों का आत्मीय स्वागत, मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया बड़े लक्ष्य तय करने का संदेश

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.