Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का फोकस : केदार कश्यप

July 28, 2026

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

July 28, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देगा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान, स्कूली विद्यार्थियों में निखरेगी कार्टून कला

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन
दुर्ग

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026Updated:July 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

panchayattantra24.-बालोद. छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए बालोद जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास में जुटे हैं. जिले में महतारी वंदन योजना की 2 लाख 45 हजार से अधिक लाभान्वित महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.
प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला अपने घर, आंगन या उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बने. विशेष बात यह है कि महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. अभियान में करीब सवा दो लाख पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
फोटो अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि बालोद जिले में 2 लाख 45 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे, जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है. उन्होंने कहा कि बालोद के पर्यावरण पार्क को पौधे रोपण के लिए चुना गया है. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आम नागरिक से अपील की जा रही है ताकि इस मुहिम को सफल बनाया जाए. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट mybalod.com पर नागरिक पौधे के साथ ली गई अपनी फोटो या सेल्फी अपलोड कर सकेंगे और ऑनलाइन प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी डाउनलोड कर सकेंगे.
कलेक्टर ने बताया कि अब तक 2 लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं और पौधों की आपूर्ति भी संबंधित स्थानों तक पहुंचा दी गई है. बालोद जिले के 440 से अधिक ग्राम पंचायतों में 2 लाख पौधों का वितरण भी किया जा चुका है.
जनप्रतिनिधियों ने की अभियान से जुड़ने की अपील
जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया ने भी इस वृहद पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे महतारी वंदन योजना की लाभान्वित महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें.

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निसाद के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों ने पौधेरोपण में सहभागी बनने के लिए वीडियो जारी कर अपील की है.

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2.514 किलो गांजा और 500 नशीली गोलियां जब्त

July 27, 2026

 ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, एक्सप्रेस पकड़ने के चक्कर में फिसला पैर

July 25, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, बोले- इस्तीफा वापस लें, मंत्री को अकेले जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं

July 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • सहकारिता क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर सरकार का फोकस : केदार कश्यप
  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देगा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान, स्कूली विद्यार्थियों में निखरेगी कार्टून कला
  • महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन
  • बीजापुर के दूरस्थ रामपुर गांव में पहुंची डिजिटल क्रांति, नए मोबाइल टॉवर से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.