Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

July 28, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देगा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान, स्कूली विद्यार्थियों में निखरेगी कार्टून कला

July 28, 2026

महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 28
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » बीजापुर के दूरस्थ रामपुर गांव में पहुंची डिजिटल क्रांति, नए मोबाइल टॉवर से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
रायपुर

बीजापुर के दूरस्थ रामपुर गांव में पहुंची डिजिटल क्रांति, नए मोबाइल टॉवर से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

Author AuthorBy Author AuthorJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत वनांचल क्षेत्र में संचार व्यवस्था हुई मजबूत

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ राज्य के बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड की ग्राम पंचायत पुजारीकांकेर के अंतर्गत स्थित दूरस्थ ग्राम रामपुर में नया मोबाइल नेटवर्क टॉवर शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे गांव में अब बेहतर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध होने लगी हैं।
ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क
जिला मुख्यालय बीजापुर से लगभग 55 से 60 किलोमीटर दूर स्थित इस वनांचल क्षेत्र में मोबाइल टॉवर शुरू होने से रामपुर सहित आसपास के गांवों की संचार व्यवस्था मजबूत हुई है। अब ग्रामीण आसानी से मोबाइल कॉल कर सकेंगे और तेज़ इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे।
विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं को होगा सीधा लाभ नई नेटवर्क सुविधा का सबसे अधिक लाभ विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मिलेगा। अब ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, शासकीय योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, ई-गवर्नेंस सेवाओं तथा अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग पहले की तुलना में अधिक सरल और तेज़ होगा।
स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन संपर्क में मिलेगी सुविधा
बेहतर नेटवर्क उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं से संपर्क करना आसान होगा। ग्रामीण अपने परिजनों से निर्बाध रूप से संवाद कर सकेंगे तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे।
ग्रामीणों ने जताई खुशी
स्थानीय ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि लंबे समय से बेहतर नेटवर्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।
आधुनिक संचार सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव
ग्राम रामपुर में स्थापित यह मोबाइल टॉवर केवल संचार सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास का भी मजबूत आधार बनेगा। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक आधुनिक संचार सुविधाएं पहुंचाने की यह पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

July 28, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देगा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान, स्कूली विद्यार्थियों में निखरेगी कार्टून कला

July 28, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई

July 28, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रचनात्मक अभिव्यक्ति देगा ‘मुस्कुराता बस्तर’ अभियान, स्कूली विद्यार्थियों में निखरेगी कार्टून कला
  • महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान : बालोद में 2.45 लाख से अधिक महिलाएं लगाएंगी पौधे, पर्यावरण संरक्षण का बनेगा जनआंदोलन
  • बीजापुर के दूरस्थ रामपुर गांव में पहुंची डिजिटल क्रांति, नए मोबाइल टॉवर से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.