
K.W.N.S.- बिलासपुर। टाटा- इतवारी एक्सप्रेस मंगलवार को राबर्टसन स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी तरह हताहत नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद अप व डाउन लाइन बंद होने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। घटना के बाद रात में रायगढ़ व बिलासपुर से राहत ट्रेन रवाना की गई। सुबह तक उतरे पहिए को वापस पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद जारी रही।
