Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

November 7, 2026

मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत

November 7, 2026

मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, November 7
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » सरकार ने टेंडर हथियाने वाली चार बीज कंपनियों पर लगाया बैन – भूपेश बघेल
रायपुर

सरकार ने टेंडर हथियाने वाली चार बीज कंपनियों पर लगाया बैन – भूपेश बघेल

adminBy adminMay 20, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

 
 
 
रायपुर । भाजपा शासनका में हुए 16 सौ करोड़ के ई-टेंडरिंग घोटाले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कंपनियों पर पांच साल के लिए प्रतिबंधित (डिबार) कर दिया है। इन पर रिगं बनाकर प्रदेश में बीज सप्लाई का टेंडर हासिल करने के घोटाले में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ये कंपनियां अगले 5 साल तक राज्य में टेंडर नहीं भर पाएंगी। साथ ही इन पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम का गठन भी किया गया है, ताकि किसी दूसरे नाम से टेंडर हासिल न कर सकें। यह गड़बड़ी राज्य बीज निगम में ऑन लाइन टेंडरिंग में महालेखाकार की आपत्तियों के बाद पकड़ी गई है।
फर्जीवाड़े का खुलासा
महालेखाकार ने बीज निगम के वर्ष 2012-13 से वर्ष 2016-17 का ऑडिट ऑब्जर्वेशन किया था। इसमें खुलासा हुआ कि कई बोलीदारों ने अलग-अलग कंपनी दिखाकर टेंडर हासिल कर लिए। मसलन, मेसर्स बीजो शीतल सीड्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स कलश सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस का पता और फोन नंबर एक समान पाए गए हैं। इसी तरह डीलक्स रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड और आशापुरा रिसाइकिलिंग सिस्टम मुंबई के फोन नंबर, पते और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स एक ही पाए गए हैं।
दस्तावेजों का पुन: परीक्षण कराया गया
ऑडिट ऑब्जर्वेशन में की गई आपत्ति के बाद मेसर्स बीजो शीतल सीड्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स कलश सीड्स प्राइवेट लिमिटेड दोनों संस्थाओं के आरसीओ में ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों का पुन: परीक्षण कराया गया। दस्तावेजों ने दोनों संस्थाओं का पता एक ही पाया गया। इस सिलसिले में दोनों संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया। यह भी बताया गया कि दोनों ही संस्थाओं की तरफ से एक ही तरह का जवाब पेश किया गया।
जालना महाराष्ट्र की हैं दोनों संस्थाएं
संस्था के संचालकों ने बताया कि दोनों कंपनियों का कार्यालय एक ही बिल्डिंग में है। लेकिन फोन नंबर और फैक्स के एक समान होने के संबंध में कोई ठोस जवाब पेश नहीं कर सके, जिससे यह साफ हो सके कि दोनों संस्थाएं अलग-अलग हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों कंपनियों का कार्यालय एक ही जगह पाया गया। कंपनी के संचालक मंडल में समीर सुरेश अग्रवाल का नाम संचालक के रूप में अंकित पाया गया, इससे यह साफ होता है कि दोनों ही संस्थाओं द्वारा मिलकर निविदा भरा गया है। दोनों संस्थाएं जालना (महाराष्ट्र) की बताई गई हैं।
दस्तावेजों की पड़ताल के बाद हुआ
गड़बड़ी का खुलासा
इसी तरह वर्ष-2015-16 में डीलक्स रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड और आशापुरा रिसाइकिलिंग सिस्टम मुंबई द्वारा भी ऑनलाइन अपलोड किए गए दस्तावेजों की पड़ताल के बाद गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। इन दोनों कंपनियों के संचालक लक्ष्मी शाह, मणीलाल शाह और जिगनेश शाह बताए जाते हैं। दोनों कंपनियों के फोन नंबर, फैक्स नंबर और ईमेल एड्रेस एक ही थे और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के तीनों नाम भी एक ही हैं। इस सिलसिले में दोनों संस्थाओं को बीज निगम ने नोटिस जारी किया था। दो नोटिस का संस्था की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। तीसरी बार जारी नोटिस के जवाब में कंपनी की तरफ से अधिवक्ता ने दोनों ही संस्थाओं के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर, फोन नंबर, फैक्स नंबर और ईमेल एड्रेस एक समान होना स्वीकार किया। इससे स्पष्ट हो गया कि दोनों संस्थाओं ने मिलकर टेंडर भरा।
सभी कंपनियों की सुरक्षा निधि तत्काल प्रभाव से राजसात की गई
मेसर्स आशापुरा रिसाइकिलिंग सिस्टम व मेसर्स डीलक्स रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स बीजो शीतल व मेसर्स कलश सीड्स द्वारा जमा की गई सुरक्षा निधि को तत्काल प्रभाव से राजसात कर दिया गया है। ये 5 वर्ष किसी भी टेंडर में भाग लेने सकेंगे।
-जनमेजय मोहबे,बीज निगम के एमडी

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

November 7, 2026

छत्तीसगढ़ में कोचिंग सेंटरों के संचालन के लिए बनेगा नया कानून, विद्यार्थियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को मिलेगी प्राथमिकता

November 7, 2026

बेटे की पहल से बुजुर्ग पिता को मिली लंबित सामाजिक पेंशन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘विष्णु की पाती’ भेजकर परिवार को दिया स्नेह संदेश

November 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत
  • मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
  • पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.