Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

November 7, 2026

मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत

November 7, 2026

मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, November 8
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त करने अब टीबी मितान बनकर, इलाज से कतरा रहे टीबी मरीजों का करा रहे उपचार
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त करने अब टीबी मितान बनकर, इलाज से कतरा रहे टीबी मरीजों का करा रहे उपचार

adminBy adminAugust 6, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

K.W.N.S.-बिलासपुर। वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त करने को स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षय रोग को मात दे चुके मरीज, अब टीबी मितान बनकर जनमानस को जागरूक करने में सहयोग कर रहे हैं। टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, बशर्ते इसका समय से उपचार शुरू कर दिया जाए, इसका संदेश देते हुए टीबी मितान इलाज से कतरा रहे टीबी रोगियों का उपचार भी करा रहे हैं। साथ ही साथ शासन की ओर से मिलने वाली पोषण राशि दिलाने में सहयोग भी कर रहे हैं। कोटा निवासी 22 वर्षीय विकास साहू बताते हैं: “टीबी मितान का कार्य मेरे लिए आसान नहीं था। इस काम में कई बार अपमान, लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा मगर दृढ़इच्छाशक्ति की बदौलत मैं लोगों को जागरूक करने में सफल हुआ हूं। लोग अब मेरी बात भी मानते हैं और खुद ही अपनी समस्या भी बताते हैं।” छोटे भाई-बहन को ना हो बीमारी, इसका सता रहा था भय- विकास के मुताबिक चार साल पहले 2017 में उन्हें पता चला कि उन्हें टीबी हो गई है। वह घबरा रहे थे लेकिन क्षय रोग अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों और उनकी टीम ने उनका इलाज शुरू किया। नौ माह के नियमित इलाज के बाद उन्होंने टीबी को हरा दिया। इस दौरान उन्हें क्षय पोषण योजना के तहत रुपये प्रतिमाह मिले। विकास कहते हैं: “मुझे बीमारी से ज्यादा डर इस बात का लग रहा था कि कहीं मेरे भाई-बहन को भी टीबी ना हो जाए। इसलिए मैंने अपना खाना-पीना, उपयोग का सारा सामान अलग रखा था । 12 वीं में पढ़ रहा था तब मुझे टीबी हुआ। मेरे गाल के नीचे गांठ थी, जो लगातार बढ़ती जा रही थी, इसको देखकर मेरे शिक्षक ने जांच करवाने को कहा, जब मैंने जांच कराई तो टीबी निकला। शुरू में प्राइवेट अस्पताल में हजारों रूपए खर्च किए मगर मेरी बीमारी बढ़ती गई, इसके बाद सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और मैं आज स्वस्थ हूं। टीबी से मेरा वजन लगातार कम हो रहा था, में जीवित नहीं बचूंगा इसका भय सता रहा था। ऐसे समय में शिक्षकों, सहपाठियों और परिवार वालों के सहयोग और मदद से मैंने बीमारी पर विजय पाई है। मैं लोगों को भी धैर्य रखने के लिए प्रेरित करता हूं।” लोगों को अनुभव बताना बड़ी चुनौती – विकास कहते हैं: “वर्ष 2021 से मैं प्रशिक्षण लेकर टीबी मितान के रूप में कार्य कर रहा हूं। लोगों को अपने अनुभव के बारे में बताना बड़ी चुनौती थी क्योंकि लोग उनकी बात सुनना नहीं चाहते थे। कुछ लोग तो अपनी बीमारी के बारे में बताते भी नहीं थे। किसी तरह परिवार वालों , मरीज के परिजनों, उनके आसपास के लोगों को समझाकर जानकारी लेते थे तथा उनका टीबी का इलाज शुरू करवाते थे। कई बार तो विभागीय अधिकारियों, टीबी समन्वयक के हस्तक्षेप करने पर टीबी मरीजों का इलाज शुरू होता था। मगर अब लोग जागरूक हो रहे हैं, लोग अब खुद ही फोन या संपर्क कर टीबी मरीजों की जानकारी देते हैं।” समन्वयक पीएमटीडी टीबी कार्यक्रम, अजीत नाविक का कहना है: “टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो शरीर के हर अंग को प्रभावित करती है। समय पर इसके लक्षणों की पहचान और उपचार कराकर इस रोग से बचा जा सकता है। सरकारी अस्पतालों में टीबी का इलाज मुफ्त होता है, यह जानकारी टीबी मितान लोगों को बता रहे हैं। अपनी आप बीती और अनुभवों को लोगों तक सही तरीके से पहुंचाते हुए टीबी मितान कार्य कर रहे हैं, जिससे बिना भेदभाव के लोग अपनी स्वास्थ्यगत समस्या बता रहे हैं।” टीबी का इलाज और पोषण भत्ता – सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में इसकी निःशुल्क जांच, इलाज और दवाई उपलब्ध है। टीबी के पंजीकृत मरीजों को क्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान पोषण आहार के लिए प्रति माह 500 रूपए की राशि दी जाती है। डॉट सेंटर्स या डॉट प्रोवाइडर्स के माध्यम से टीबी से पीड़ित मरीजों को घर के पास या घर पर ही दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
 

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

महतारी वंदन योजना से संतोषी प्रजापति को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह, मिट्टी के दीये और गुल्लक बनाकर बढ़ा रहीं स्वदेशी परंपरा

November 7, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, पढ़ाई और सपनों को लेकर दिया सफलता का संदेश

November 7, 2026

मुख्यमंत्री की पाती में ग्राम लिम्हा की सुनीता के प्रयासों की सराहना, महतारी वंदन की राशि से बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

November 6, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से मोबाइल एवं कंप्यूटर से आसानी से जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
  • मुख्यमंत्री के आत्मीय पत्र से बढ़ा हौसला, बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प हुआ और मजबूत
  • मिठाई, मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने, विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण
  • पीएम किसान सम्मान निधि से बदली नारायणपुर के नरेन्द्र कुमार की खेती की तस्वीर, खाद-बीज के लिए नहीं होना पड़ता परेशान
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पंचायती राज संगठन के 28 जिला अध्यक्ष नियुक्त

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.