नई दिल्ली। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि राजू ब्रेन डेड अवस्था में पहुंच गए है। 10 अगस्त से दिल्ली में एम्स में भर्ती एक्टर को अबतक होश नहीं आया है। वह वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच राजू श्रीवास्तव के रिश्तेदारों का राजधानी पहुंचना जारी है। बुधवार रात से उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। सीटी स्कैन में दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। उनके लिए परिजन काशी और उज्जैन में महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।
हार्ट भी कर रहा दिक्कत
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी कि राजू का ब्रेन ठीक से काम नहीं कर रहा है। वह लगभग डेड की स्थिति में है। उनके दिल में भी दिक्कत है। बता दें श्रीवास्तव का इलाज डॉक्टर नीतिश नाइक के नेतृत्व में चल रहा है।
बीपी ने बढ़ाई चिंता
10 अगस्त से राजू श्रीवास्तव वेंटिलेटर पर हैं। लगातार 10वें दिन (शुक्रवार) भी उन्हें होश नहीं आया है। डॉक्टर्स के अनुसार उनके बीपी में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ब्रेन तो दिक्कत कर रहा था। अब उनका हार्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है।
रिश्तेदार पहुंचने लगे दिल्ली
राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजन टेंशन में है। उनके रिश्तेदार दिल्ली पहुंच गए हैं। परिवार का कहना है कि हमें ईश्वर पर भरोसा है। बता दें राजू को दिल्ली में उस समय दिल का दौरा पड़ा था। जब वे जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। मेजर हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एम्स में एडमिट कराया गया था। तब से वह बेहोश हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.