Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन

November 9, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन

November 9, 2026

प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 10
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » नई रिसर्च में खुलासा- दिल की बीमारियों को कोसों दूर रखता है केला
दिल्ली

नई रिसर्च में खुलासा- दिल की बीमारियों को कोसों दूर रखता है केला

adminBy adminAugust 22, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली। केला साल भर आने वाला और सबसे पॉपुलर फलों में से एक है। यह सभी की सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी6 और सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खासतौर पर केला पोटेशियम से भरा होता है। हमारे दिल की हर धड़कन पोटेशियम पर निर्भर करती है। केला खाने से ब्लड प्रेशर कम होता है, कैंसर का जोखिम कम होता है और यहां तक कि हार्ट अटैक का जोखिम भी कम होता है।
हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है केला
एक नई रिसर्च से पता चलता है कि रोज़ केले खाने से दिल के दौरे और स्ट्रोक के ख़तरे को कम किया जा सकता है। केले और पोटेशियम में उच्च अन्य खाद्य पदार्थ घातक रुकावटों को रोक सकते हैं, जो धमनियों को सख्त और सिकुड़ने से रोक सकते हैं।
स्टडी के मुताबिक, जिन लोगों को डाइट के ज़रिए पोटेशियम की कम मात्रा मिलती है, उनमें स्ट्रोक का ख़तरा 50 फीसदी बढ़ जाता है। यह सभी जानते हैं कि ज़रूरत से ज़्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता हैह और दिल के दौरे व स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ाता है।
केला व्यक्ति के शरीर में नमक से होने वाले नुकसान को भी कम करता है। रिसर्च में पता चलता है कि खनिज हृदय क्रिया को बनाए रखने में मदद करता है, लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाओं को इससे अधिक लाभ होता है।
केले खाने के दूसरे फायदे
दिल से जुड़े ख़तरों को कम करने के साथ केले के और भी कई फायदे हैं। तो आइए जानें कि केला और किस तरह से सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है।
याददाश्त को मज़बूत रखता है और मूड को बेहतर बनाता है
केले में ट्रिपटोफन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है, जो याददाश्त को मज़बूत बनाए रखने के साथ किसी की सीखने और याद रखने की क्षमता में सुधार करने के साथ मूड को भी अच्छा बनाए रखता है।
पाचन को बेहतर बनाता है
केले में फाइबर और पानी की मात्रा काफी होती है, ये दोनों पोषक तत्व पाचन को हेल्दी बनाए रखते हैं। एक केला खाने से व्यक्ति को 10 फीसदी फाइबर मिलता है। एक स्टडी के मुताबिक, फाइबर से भरपूर मील लेने से इंफ्लामेटरी बाउल बीमारी से जूझ रहा व्यक्ति गैस, पेट में ऐंठन और पेट के फूलने का अनुऊव कर सकता है। हालांकि, शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि केला खाने से इन दिक्कतों से आराम भी मिल सकता है।
डायबिटीज़ से बचाता है
केला और दूसरे फल जिनमें फाइबर होता है उन्हें खाने से ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। रिसर्च में पाया गया कि हाई फाइबर डाइट टाइप-2 डायबिटीज़ के जोखिम को कम करती है। हालांकि, डायबिटीज़ से पीड़ित लोगों को केला कम खाना चाहिए।
ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में
एक्सपर्ट्स लोगों को पोटेशियम से भरपूर फूड्स खाने की और नमक के सेवन को कम करने की सलाह देते हैं। पोटेशियम हृदय संबंधी तनाव को कम कर सकता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायता कर सकता है।
कैंसर के जोखिम को कम करता है
अध्ययनों से पता चलता है कि लेक्टिन नामक प्रोटीन की उपस्थिति के कारण केले ल्यूकेमिया कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इस तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स रैडिकल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। बहुत अधिक मुक्त कणों के निर्माण से कोशिका क्षति हो सकती है, जिससे कैंसर का ख़तरा बढ़ता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
admin
  • Website

Related Posts

दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘गद्दार ज्ञानेश इस्तीफा दो’ के नारों से गरमाई सियासत

October 12, 2026

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7 हाई-डेंसिटी रेल कॉरिडोर होंगे फोर-लेन, छत्तीसगढ़ के लिए ₹10,783 करोड़ की सौगात

September 9, 2026

सत्य निकेतन हादसे ने छीन ली दुर्ग के परिवार की खुशियां, दोस्त से फोन पर बात करते-करते थम गई युवराज की जिंदगी

September 7, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ रुपए की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का किया भूमिपूजन
  • प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव: विष्णुदेव साय
  • दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत
  • बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.