नई दिल्ली। खराब जीवनशैली, गलत खानपान और लंबे समय तक गलत पॉस्चर में बैठने से रीढ़ की हड्डी कमजोर होने लगती है। यह शरीर का सपोर्ट सिस्टम है। इसकी मदद से शरीर फ्लेक्सिबल रहती है। इसमें 33 खंड होते हैं, जो गर्दन से कमर तक एक सीध में रहते हैं। शरीर के सही से कार्य करने के लिए रीढ़ की हड्डी का मजबूत और स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी रीढ़ की हड्डी को मजबूत करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं-
बेरीज
विशेषज्ञों की मानें तो रीढ़ की हड्डी के लिए बेरीज फायदेमंद है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत करते हैं। वहीं, बेरीज में तकरीबन 85 फीसदी पानी होता है। इससे रक्त शुद्ध होता है और शरीर में रक्त का परिसंचरण सही से होता है। इसके अलावा, बेरीज में रेसवेराट्रॉल भी पाया जाता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार साबित होता है।
सीफूड्स
सेहत के लिए सीफूड्स किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, पाया जाता है। इसके साथ ही सीफूड्स में सेलेनियम और विटामिन-डी भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। सीफूड्स के सेवन से धमनी संबंधी समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए डाइट में सीफूड्स को जरूर शामिल करें।
डेयरी प्रोडक्ट्स
कैल्शियम और प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत दूध है। इससे बने उत्पादों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में दूध, दही, पनीर, बटर, छाछ आदि चीजों को जरूर शामिल करें। इन चीजों के सेवन से रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है। इसके अलावा, नारंगी, हरी सब्जियां, खट्टे फल, बीन्स और सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स का जरूर सेवन करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.