
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है। गौरेला के उप स्वास्थ्य केंद्र केंवची में कुसुम नाम की महिला की डिलीवरी हुई। महिला ने 2 बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया है। तीनों बच्चे प्री-मेच्योर हैं, जिसके कारण इन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है।
उप स्वास्थ्य केंद्र के डॉ भारत त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे समय से पहले हो जाने के कारण पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए इन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं मितानिन ने बताया कि कुसुम की पहले से ही दो बेटियां और एक बेटा है। अब 3 बच्चे और हुए हैं, इससे अब उसके 6 बच्चे हो गए हैं।
इधर 3 बच्चे एक साथ होने की खबर सुनकर गांव के लोग उन्हें देखने अस्पताल पहुंचते रहे। मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने डॉक्टरों को मां और बच्चे के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
