
K.W.N.S.-जांजगीर-चाम्पा। थाना पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत रहने वाली पीड़िता ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री घर में नहीं थी जिसे खोजते हुए अपने देवरानी के घर गई तो वहॉ आरोपी संजय टंडन निवासी मेऊ द्वारा पीड़िता को तुम हम लोगों के प्यार में बाधा डालती हो कहते हुए पीड़िता को अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं क्रिकेट बैट से मारपीट कर बेईज्जत करने की नियत से छेड़खानी किया गया। रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 366/22 धारा 323,294,354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी संजय टंडन निवासी मेऊ को उसके घर में रहने की सूचना प्राप्त होेने पर पामगढ़ पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि शिव चंद्रा, आर. राजेश कश्यप एवं म.आर. सविता पटेल का सराहनीय योगदान रहा।
