रायपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया और कहा – समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी’ के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। वे आजीवन सांप्रदायिकता के ख़िलाफ़ खड़े रहे। ॐ शांति: