Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद लक्ष्मी वर्मा

November 17, 2026

जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण और सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

November 17, 2026

स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल डेका

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, November 17
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद लक्ष्मी वर्मा
दुर्ग

भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद लक्ष्मी वर्मा

Author AuthorBy Author AuthorNovember 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
WhatsApp Telegram Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

panchayattantra24.-बेमेतरा । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में जिला मुख्यालय बेमेतरा के टाउन हॉल सिंघौरी में जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली। जनजातीय लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आकर्षक वेशभूषा से पूरा परिसर सांस्कृतिक रंगों में सराबोर रहा। इस अवसर पर शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके गौरवशाली इतिहास और बलिदान को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को संगठित किया और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उलगुलान का आह्वान किया। उनका जीवन त्याग, साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
सांसद वर्मा ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को समृद्ध बनाया है। देश की विविध जनजातीय संस्कृतियां भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करती हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी शहीद वीर नारायण सिंह, गेंदसिंह और गुंडाधूर के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन वीरों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बस्तर से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र में शांति, विश्वास और विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और कौशल विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों ने गोंडी, हल्बी और बिंझवारी सहित विभिन्न लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मांदर और झांझ की थाप पर कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूली बालिकाओं ने जनजातीय लोकगीतों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित महिलाओं और युवाओं ने जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान को जीवंत किया।
विधायक दीपेश साहू ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, बलिदान और देशभक्ति से परिपूर्ण रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक महान क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संपूर्ण जीवन जनजातीय स्वाभिमान, अधिकारों और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाईं ने जनजातीय समाज के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनजातीय विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, छात्रावास, आश्रम शाला, एकलव्य विद्यालय तथा युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाएं संचालित हैं। इसके अतिरिक्त वन अधिकार पट्टा, आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से जनजातीय परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति, समाजसेवा, शासकीय सेवा एवं कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जनजातीय युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और समाजसेवियों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दयावंत धर बांधे, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, आदिवासी समाज के अध्यक्ष मुरीत मंडावी, वरिष्ठ नागरिक दिनेश नेताम, एच.आर. धु्रव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त अभय जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Copy Link Telegram Email
Author Author
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर दो लोगों की मौत, इधर दो बाइकों की भिड़ंत से नाबालिग की गई जान

October 26, 2026

रायपुर से नागपुर जा रही पिकअप! दुर्ग में वाहन चेकिंग में पुलिस ने खोला सीक्रेट चेंबर; निकला 4 करोड़

October 26, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

October 25, 2026
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणास्रोत: सांसद लक्ष्मी वर्मा
  • जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत का संरक्षण और सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री
  • स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल डेका
  • कवर्धा में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कॉन्फेडरेशन के सातवें प्रादेशिक सम्मेलन का हुआ आयोजन उप मुख्यमंत्री ने अनुभूति पत्रिका का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.