अंबिकापुर। बिश्रामपुर के शांतिनगर निवासी व्यापारी परिवार के सूने मकान में चोरों ने दबिश देकर आठ लाख रुपए नगदी एवं 15 तोला से अधिक वजनी सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। चार दिन पूर्व व्यापारी अग्रवाल परिवार पूजा कराने के लिए नासिक महाराष्ट्र गया था। घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी परिवार को लौटने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
