
K.W.N.S.-बिलासपुर। दुर्गा विसर्जन के दौरान उपद्रव फैलाने वाले नवीन तिवारी का जुलूस निकला. रायगढ़ के रेलवे कॉलोनी के मकान में छुपे आरोपी को पकड़ने लाने के बाद बिलासपुर पुलिस ने उसका जुलूस निकालते हुए कोतवाली से सिम्स लेकर पहुंची. बता दें कि दुर्गा विसर्जन के दौरान दो गुटों में सिम्स चौक और करोना चौक के पास मारपीट हुई थी, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ था।
मामले में पुलिस ने बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन उपद्रव को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी नवीन तिवारी मौके से फरार चल रहा था. घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. मंगलवार को एक आरोपी को कोतवाली पुलिस में सरकंडा इलाके से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नवीन तिवारी को रायगढ़ के रेलवे कॉलोनी के एक मकान से गिरफ्तार किया गया था।
