
रायपुर । राजधानी में एसिड अटैक हुए छात्र सुनील साहू का डीकेएस अस्पताल में इलाज जारी है. उसके चेहरे में पूरी तरह से पट्टियां बंधी हुई है और बर्न यूनिट में रखा गया है. जहां स्थिति सामान्य है. दरअसल मंगलवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने छात्र पर एसिड अटैक कर फरार हो गए है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. घटना उरला थाना इलाके न्यू राजेंद्र नगर का है ।
छात्र का कहना है कि वह दोस्तों के साथ मन्दिर के पास मोबाइल चला रहे थे. तभी तीन लोग बाइक से आए और एसिड फेंक कर चले गए. मुंह में स्कार्फ बांधे थे इसलिए उनको पहचान नहीं पाया. उसने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं है. फिर किसने इस घटना को अंजाम दिया वह नहीं जान पा रहा है. छात्र के चेहरे पर जैसे ही एसिड अटैक हुआ वह तुरंत घर आया और पुलिस वाले अस्पताल लेकर गए ।
छात्र के पिता ने बताया कि घर के सदस्य खाना खाकर सोये हुए थे. एक बजे के बाद इन लोग मन्दिर में बैठे थे. तीन लोग बाइक के आए और तेजाब डालकर भाग गए. मेरा किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है. बच्चे का झगड़ा होगा तो वो उसी को मालूम होगा. मेरे सामने उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है. मोहल्ले में भी किसी से कोई विवाद नहीं है. बच्चे का स्कूल से कोई कंप्लेंट भी नहीं आया था ।
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब बच्चे औऱ परिजनों का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है तो फिर किस ने इस घटना को अंजाम दिया है. अब पुलिस के लिए भी आरोपियों को खोजना मुश्किल हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
