
रायपुर । राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस वे, केनाल लिंकिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण रोड निर्माण होने के पश्चात भी प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात की समस्या बनी हुई है। समस्याओं के समाधान हेतु एसएसपी आरिफ शेख, एडिशनल एसपी यातायात एवं सीएसपी यातायात रायपुर के साथ रोड एक्सपर्ट की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहों का भ्रमण किया। यातायात में बाधित कारणों का निरीक्षण अवलोकन कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार किए जाने हेतु निर्देश दिये गए। शंकरनगर चौक एक्सप्रेस वे पर निम्नानुसार सुधार हेतु निर्देश दिए गए भ्रमण के दौरान शंकर नगर एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज चौक पर यातायात को बाधित करते खड़े होने वाले ठेला खोमचा एवं सवारी ऑटो खड़ी रहने के कारण शंकर नगर बॉटल हाउस तक यातायात व्यवस्थित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है! इन ठेला खोमचा ऑटो को हटा कर चौंक को क्लियर रखना तथा बॉटल हाउस की ओर से आने वाली यातायात की सुगम आवागमन हेतु अतिरिक्त बल लगाकर व्यवस्था बनाने निर्देश दिये गये ।
इसी प्रकार पचपेड़ीनाका चौक पर निम्नानुसार सुधार कार्य करने दिए निर्देश पचपेड़ीनाका चौक पर भारी वाहनों के मुडऩे के दौरान रोड पर बिजली खंभा खड़े होने के कारण भारी वाहनों को मोडऩे में परेशानी होती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है उक्त बिजली खंभो को अन्यत्र स्थापित कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने निर्देशित किए। निरीक्षण टीम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम आर मंडावी , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर डॉ. पीके अग्रवाल सीनियर प्रोफेसर मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भोपाल, आशुतोष राहंगडाले प्रो कंसलटेंट, एससी आर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवं जतिंदर सिंह डिप्टी प्रोजेक्ट प्लानर छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन शामिल थे ।