
रायपुर । वल्र्ड कप क्रिकेट पूरे शबाब पर चल रहा है। सटोरिए भी सक्रिय है और सट्टा को अपने तरीके से अजाम दे रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी सटोरिए और पुलिस की लुकाछिपी का खेल बदस्तूर जारी है। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सटोरिए दाव लगाने वालों को विश्व कप कौन जीतेगा इस पर रोज नए किस्से कहानी सुना कर सट्टा लगाने के लिए उकसा रहे है। कल खेल गए वेस्टइंडीज वर्सेज बांग्लादेश मैच के लिए मोबइल एप के जरिए सट्टा खिलाने की सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो आरोपी और तीन मोबाइल समेत 50 लाख का सट्टा-पट्टी पकड़ा। पुलिस की सतर्कता के बाद भी सटोरिए सट्टा का रास्ता निकाल ही लेते है।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खमतराई थाना इलाके के शिनानंद नगर में विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान वेस्टइंडीज वर्सेस बांग्लादेश के मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। मौके से रामा राव और दिलीव अंदानी पकड़े गए। दोनों के पास से तीन मोबाइल समेत साढ़े 9 हजार कैश और 50 लाख का सट्टा-पट्टी बरामद हुआ। आरोपी मोबइल एप के जरिए सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी सट्टेबाजों का पता चल सकता है।
सट्टा किंग के गुर्गे सक्रिय
सट्टा किंग के गुर्गे आका के आदेश मिलते ही समता कालोनी, कटोरा तालाब, राजा तालाब, पचपेड़ी नाका, रायपुरा, तेलीबांधा में मोबाइल एप के जरिए बुकी और खाईवाली को अंजाम रहे है।
पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों में ठिहा बनाकर जगह बदल-बदल कर सट्टा का कारोबार बड़े पैमाने पर चलने की खबर है। पुलिस की दबिश से पहले सटोरिए जगह बदलने में माहिर है।