
रायपुर । गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को जेल विभाग से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. इस बैठक में जेल और सुधारात्मक सेवाओं के बारे में आला-आधिकारियों से गहन चर्चा हुई. मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से जेल के खाद्य, अन्य क्रय और पिछले 3 वर्षों से जेल में निर्मित सामाग्रियों, उसकी मात्रा और विक्रय के बारे में भी विस्तृत जानकारी मांगी है।
मंत्री साहू ने जेल में होने वाले हमले या असामयिक मौत को रोकने के संबंध में किए जा रहे कई कार्रवाई की पूरी जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली. प्रदेश के जेलों और उप-जेलों में क्षमता से अधिक बंद कैदियों पर जेल मंत्री ने रिपोर्ट अधिकारियों को जल्द से जल्द सौंपने के निर्देश दिए है।